फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer Crime Doctor made pornographic video of woman worker after raping her

Ajmer Crime: डॉक्टर ने दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, महिलाकर्मी का आरोप-ड्रिप में इंजेक्शन लगाकर बेहोश किया

Wed, 12 Jul 2023 04:08 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 12 Jul 2023 04:08 PM IST
सार

Ajmer Crime: प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर महिलाकर्मी ने दुष्कर्म का आरोप लगाया है। आरोप में बताया, डॉक्टर ने नशीला इंजेक्शन लगाकर वारदात को अंजाम दिया था। साथ ही अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
Ajmer Crime Doctor made pornographic video of woman worker after raping her
करण सिंह खंगारोत, थानाधिकारी, क्रिश्चगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर के क्रिश्चियन गंज थाना क्षेत्र में प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर महिलाकर्मी ने दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। साथ ही अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने का भी आरोप लगाते हुए पीड़िता ने क्रिश्चियन गंज थाने पर मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने दुष्कर्म सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


क्रिश्चियन गंज थानाधिकारी करण सिंह खंगारोत ने मामले की जानकारी देते हुए बताया, पीड़ित महिला ने थाने पर उपस्थित होकर शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने आरोप लगाया कि वह पारस यूरोलॉजी एंड मल्टी स्पेशलिस्ट हॉस्पिटल में कार्य कर रही थी। मई 2022 में उसकी तबीयत अचानक खराब हुई तो उसे हॉस्पिटल में एडमिट कर दिया गया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसी दिन रात में हॉस्पिटल के एचओडी डॉक्टर राजकुमार खासविवाल उससे मिलने आए और उसकी ड्रिप में एक इंजेक्शन लगा दिया, जिससे वह बेहोश हो गई। एक महीने बाद एचओडी में उसे बुलाया और एक वीडियो दिखाया, जिसमें महिला को जानकारी हुई कि एचओडी के द्वारा उसके साथ दुष्कर्म कर वीडियो बना लिया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने शिकायत में बताया कि एचओडी उस वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर लगातार दुष्कर्म करता रहा है। कई बार पीड़िता ने इस्तीफा देना चाहा, लेकिन आरोपी डॉक्टर उसे कहीं और काम नहीं करने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी के द्वारा उसे कहा गया कि उसकी प्रशासनिक अधिकारी में अधिक जान पहचान है। वह उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद उसने उसकी पत्नी को पूरा घटनाक्रम बताया, लेकिन उसकी पत्नी ने भी उसका ही साथ दिया। पीड़िता ने बताया कि उसके पास डॉक्टर और उसकी वार्तालाप की रिकॉर्डिंग भी है। लेकिन बावजूद उसके लगातार उसे धमकियां दे रहा है और जान से मारने की भी धमकी दी जा रही है, जिससे परेशान होकर पीड़िता ने शिकायत दर्ज करवाई है। क्रिश्चियन गंज थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed