{"_id":"64626b3f21a5c67dda079dd5","slug":"ajmer-crime-couple-jumps-in-front-of-train-youth-dies-treatment-of-injured-girl-2023-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer Crime: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवक की मौत, घायल युवती का इलाज जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer Crime: प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे लगाई छलांग, युवक की मौत, घायल युवती का इलाज जारी
Mon, 15 May 2023 10:57 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Mon, 15 May 2023 10:57 PM IST
सार
Ajmer Crime: राजस्थान के अजमेर जिले में एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। इस दौरान प्रेमी युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका यानी घायल युवती का इलाज जारी है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अजमेर के आदर्श नगर थाना अंतर्गत रेलवे ट्रैक पर एक प्रेमी युगल ने ट्रेन के आगे छलांग लगा दी, जिससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, युवती गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसका जेएलएन अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
घटना की जानकारी देते हुए जीआरपी थाना अधिकारी फूलचंद बलोटिया ने बताया, आदर्श नगर थाना क्षेत्र स्थित रेलवे ट्रैक पर सोमवार दोपहर में इंदौर-जोधपुर ट्रेन के आगे प्रेमी युगल ने छलांग लगा दी। इससे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जिसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। वहीं, गंभीर रूप से घायल युवती का अस्पताल में इलाज जारी है।
विज्ञापन
थाना अधिकारी बलोटिया ने बताया कि मृतक युवक ओमप्रकाश रेगर और घायल युवती हेमा वैष्णव है। जो सरवाड़ खिरिया के रहने वाले हैं। युवती की शादी दो महीने पहले हुई थी। दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था और दोनों ने एक दूसरे के साथ मरने की बात कहते हुए ट्रेन भी आगे छलांग लगा दिए। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन