फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer: Constable asked for bribe to close the case registered in the police station, ACB arrested red handed

Ajmer : थाने में दर्ज मामला बंद करने के एवज में कॉन्स्टेबल ने मांगी रिश्वत, एसीबी ने रंगेहाथों गिरफ्तार किया

Wed, 29 Jan 2025 05:17 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 29 Jan 2025 05:17 PM IST
सार

भिनाय थाने में दर्ज परिवाद को बंद करवाने के एवज में दो हजार की रिश्वत लेते हुए थाने के कॉन्स्टेबल और उसके साथी ई मित्र संचालक को अजमेर एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन
Ajmer: Constable asked for bribe to close the case registered in the police station, ACB arrested red handed
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अजमेर एसीबी ने जिले के भिनाय थाने में बुधवार को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते भिनाय थाने के कॉन्स्टेबल और ई-मित्र संचालक को गिरफ्तार किया है। आरोपी कॉन्स्टेबल के द्वारा शिकायतकर्ता को उसके विरुद्ध दर्ज परिवाद को बंद करने की एवज में 10 हजार की रिश्वत राशि मांग कर परेशान किया जा रहा था। एसीबी की ओर से कॉन्स्टेबल और ई-मित्र संचालक से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन


एसीबी के एडिशनल एसपी भागचंद ने बताया कि शिकायतकर्ता की ओर से एसीबी चौकी में पीड़ित ने शिकायत देकर बताया था कि उसके विरुद्ध भिनाय थाने में एक परिवाद दर्ज था, जिसकी जांच कॉन्स्टेबल अर्जुनलाल द्वारा की जा रही थी, जिसमें राजीनामा हो जाने पर परिवाद को बंद करने की एवज में कांस्टेबल 10 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा था। 
विज्ञापन


एडिशनल एसपी ने बताया कि 15 दिसंबर 2024 को 7 हजार की रिश्वत राशि पर मामला तय किया गया और उसी दिन 3 हजार रिश्वत राशि लेकर शेष 4 हजार के बदले प्रार्थी की सोने की अंगूठी कॉन्स्टेबल के साथी ई मित्र संचालक विक्रम शर्मा के पास रखवाई गई। पीड़ित ने 18 दिसंबर को ब्यूरो में मामले की शिकायत की, जो कि 19 दिसंबर को सत्यापन के द्वारा सही पाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद एसीबी ने कार्रवाई को अंजाम देते हुए शिकायतकर्ता को रिश्वत राशि लेकर भेजा और कॉन्स्टेबल अर्जुनलाल व ई मित्र संचालक विक्रम शर्मा को 2 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया। रिश्वत राशि आरोपी ई मित्र संचालक के पहने हुए जैकेट से बरामद की गई। एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed