{"_id":"67a0ef583d852400240934d6","slug":"ajmer-assistant-professor-college-education-department-recruitment-2023-rpsc-released-interview-schedule-2025-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ajmer : सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2023, आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ajmer : सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2023, आरपीएससी ने जारी किया साक्षात्कार कार्यक्रम
Mon, 03 Feb 2025 10:01 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Mon, 03 Feb 2025 10:01 PM IST
सार
आरपीएससी ने उर्दू एवं मनोविज्ञान के सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) भर्ती- 2023 का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी कर दिया है। संबंधित साक्षात्कार हेतु निर्धारित कार्यक्रम की रूपरेखा आयोग की वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएगी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (कॉलेज शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा- 2023 के अन्तर्गत उर्दू एवं मनोविज्ञान का साक्षात्कार कार्यक्रम जारी किया गया है। निर्धारित कार्यक्रमानुसार उर्दू विषय के पदों हेतु साक्षात्कार 11 फरवरी 2025 को तथा मनोविज्ञान विषय के पदों हेतु साक्षात्कार 18 से 19 फरवरी 2025 तक आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया कि अभ्यर्थियों के साक्षात्कार-पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिए जाएंगे। साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटो युक्त मूल पहचान पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति के साथ उपस्थित होना सुनिश्चित करें अन्यथा उन्हें साक्षात्कार से वंचित कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
अभ्यर्थियों को निर्देशित किया जाता है कि जिन अभ्यर्थियों ने विस्तृत आवेदन पत्र आयोग को प्रस्तुत नहीं किए हैं, वे अभ्यर्थी विस्तृत आवेदन पत्र आयोग की वेबसाइट से डाउनलोड कर लें और उसे साक्षात्कार के समय दो प्रतियों में समस्त प्रमाण पत्रों की फोटो प्रतियों सहित आवश्यक रूप से प्रस्तुत करें।
विज्ञापन