Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Two people die tragically after being crushed under a trailer

अजमेर-कोटा हाईवे: ट्रेलर ने तीन लोगों को कुचला, दो की मौत; 20 मिनट तक नीचे दबे रहे शव

Thu, 05 Nov 2026 11:09 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Thu, 05 Nov 2026 11:09 PM IST
सार

केकड़ी के सरवाड़ थाना क्षेत्र में जगपुरा गांव के पास तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रेलर पलटने से दोनों मृतक करीब 20 मिनट तक उसके नीचे दबे रहे। क्रेन की मदद से शवों को बाहर निकाला गया। हादसे के बाद चालक फरार हो गया।

विज्ञापन
Two people die tragically after being crushed under a trailer
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के केकड़ी जिले में अजमेर-कोटा राजमार्ग पर गुरुवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। सरवाड़ थाना क्षेत्र के जगपुरा गांव के निकट तेज रफ्तार ट्रेलर ने तीन लोगों को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रेलर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और बाइक सवार दो लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। करीब 20 मिनट तक दोनों मृतक ट्रेलर के नीचे दबे रहे। बाद में क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया।

विज्ञापन


केकड़ी अस्पताल जाते समय रास्ते में मिले परिचित
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरवाड़ निवासी मोहम्मद फारूक अंसारी और मुस्तकीम अहमद अंसारी गुरुवार सुबह केकड़ी चिकित्सालय जाने के लिए निकले थे। ग्राम जगपुरा और सूरजपुरा के बीच रास्ते में उन्हें सरवाड़ निवासी नसरुद्दीन पठान मिला। दोनों ने बाइक रोककर उससे बातचीत शुरू कर दी। इसी दौरान केकड़ी की ओर से तेज गति से आ रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और तीनों को अपनी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ट्रेलर पलटने से नीचे दबे दो लोग
टक्कर के बाद ट्रेलर सड़क पर पलट गया और बाइक सवार मोहम्मद फारूक (58) तथा मुस्तकीम अहमद (40) उसके नीचे दब गए। वहीं, नसरुद्दीन पठान उछलकर दूर सड़क पर जा गिरा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य में जुट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


20 मिनट की मशक्कत के बाद क्रेन से निकाले शव
ट्रेलर के नीचे दबे दोनों लोगों को बाहर निकालने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ी। करीब 20 मिनट बाद क्रेन की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। सूचना मिलने पर सरवाड़ थानाधिकारी रामपाल शर्मा पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घायल नसरुद्दीन पठान को केकड़ी स्थित राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया। उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद अजमेर रेफर कर दिया गया। हादसे के कारण राजमार्ग पर जाम लग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात सुचारू करवाया।

मदरसा बोर्ड के विद्यालय में अध्यापक थे मुस्तकीम
हादसे में जान गंवाने वाले मुस्तकीम अहमद अंसारी मदरसा बोर्ड द्वारा संचालित विद्यालय में अध्यापक के पद पर कार्यरत थे। उनकी मौत की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।


चालक फरार, शराब के नशे में होने का आरोप
दुर्घटना के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया। घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि चालक शराब के नशे में था और तेज रफ्तार से वाहन चला रहा था। हालांकि, चालक के नशे में होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed