फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   Ajmer News: Fire broke out in food warehouse in Kesarganj due to short circuit, loss of lakhs feared

Ajmer News: केसरगंज में खाद्य सामग्री के गोदाम में शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग, लाखों के नुकसान की आशंका

Tue, 01 Apr 2025 12:56 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Tue, 01 Apr 2025 12:56 PM IST
सार

शहर के केसरगंज इलाके में स्थित खाद्य सामग्री के एक गोदाम में अलसुबह आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। बताया जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी थी, जिसे फायर ब्रिगेड ने दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू कर लिया।

विज्ञापन
Ajmer News: Fire broke out in food warehouse in Kesarganj due to short circuit, loss of lakhs feared
गोदाम में लगी भीषण आग

विस्तार

अजमेर के केसरगंज स्थित एक गोदाम में अल सुबह भीषण आग लग गई, जिससे लाखों रुपए का नुकसान हो गया। आग की सूचना मिलते ही क्लॉक टावर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को जानकारी दी। चूंकि गोदाम में तेल, शक्कर और अन्य खाद्य सामग्री भरी हुई थी, इसलिए आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया।
विज्ञापन

गोदाम केसरगंज स्थित लाल कोठी के पास बंशीराम करतारचंद नाम से था, जिसका मालिक अलवर गेट निवासी मनमोहन सिंह है। 

बताया जा रहा है कि कल देर रात करीब तीन बजे आग लगी, जिसके बाद सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और बचाव कार्य शुरू किया। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की 10 से अधिक गाड़ियां लगाई गईं। लगभग दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Jodhpur News: फर्जी नाम से घूम रहा इनामी तस्कर गिरफ्तार, पुलिस ने पिता की फोटो दिखाकर खुलवाया सच
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। गोदाम में रखे तेल के पीपे, शक्कर और अन्य खाद्य सामग्री पूरी तरह जलकर राख हो गई। इसके अलावा गोदाम के अंदर खड़ी तीन गाड़ियों में से दो को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जबकि एक बाइक आग की चपेट में आ गई और पूरी तरह जल गई।

घटना की जानकारी मिलते ही दक्षिण सीओ ओमप्रकाश, क्लॉक टॉवर थानाप्रभारी वीरेन्द्र सिंह शेखावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और राहत एवं बचाव कार्य की निगरानी की। अग्निशमन विभाग की टीमें लगातार आग बुझाने में लगी रहीं, ताकि आग आसपास के इलाकों तक न फैले।


ये भी पढ़ें: Kota News : एमबीएस अस्पताल में अटेंडर ने रेजिडेंट डॉक्टर को मारा थप्पड़, गुस्साए डॉक्टरों ने किया काम बंद

आग से हुए नुकसान का अनुमान लाखों रुपए में लगाया जा रहा है। गोदाम में रखा सारा सामान नष्ट हो गया, जिससे मालिक को भारी आर्थिक क्षति हुई है। पुलिस और दमकल विभाग मामले की विस्तृत जांच कर रहे हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार आग लगने के बाद धुआं दूर तक देखा जा सकता था, जिससे आसपास के लोग दहशत में आ गए।

हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। समय रहते फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं, जिससे आग पर नियंत्रण पाया जा सका। पुलिस ने गोदाम मालिक को आग से हुए नुकसान की जानकारी दी और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन द्वारा भी आग लगने के कारणों की गहराई से जांच करने के आदेश दिए गए हैं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।
 

गोदाम में लगी भीषण आग

गोदाम में लगी भीषण आग

 

गोदाम में लगी भीषण आग

गोदाम में लगी भीषण आग

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed