फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   15 students of Sophia College Ajmer selected in Deutsche Bank

Ajmer News: सोफिया कॉलेज अजमेर की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन, कॉलेज की एक और बड़ी उपलब्धि

Mon, 21 Oct 2024 03:22 PM IST
अजमेर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अजमेर ब्यूरो Updated Mon, 21 Oct 2024 03:22 PM IST
सार

सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है।

विज्ञापन
15 students of Sophia College Ajmer selected in Deutsche Bank
सोफिया कॉलेज की 15 छात्राओं का डॉयचे बैंक में चयन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोफिया कॉलेज अजमेर ने एक बार फिर से अपने छात्राओं की बेहतरीन प्रतिभा और कॉलेज की उच्च शैक्षणिक गुणवत्ता का प्रमाण दिया है। इस साल कॉलेज की 15 छात्राओं का चयन प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय वित्तीय संस्थान डॉयचे बैंक में हुआ है। जहां उन्हें 5.5 लाख रुपये प्रति वर्ष का प्रारंभिक पैकेज ऑफर किया गया है। बतौर फ्रेशर यह एक शानदार उपलब्धि है, जो छात्राओं की कड़ी मेहनत और कॉलेज के उत्कृष्ट मार्गदर्शन को दर्शाती है।
विज्ञापन


कॉलेज की प्राचार्य प्रोफेसर सिस्टर पर्ल ने इस महत्वपूर्ण सफलता पर सभी चयनित छात्रों को बधाई दी और कहा कि डॉयचे बैंक जैसी प्रतिष्ठित कंपनी में 5.5 लाख रुपये के पैकेज पर चयनित होना छात्राओं के लिए एक शानदार शुरुआत है। यह सोफिया कॉलेज के उच्च शैक्षिक मानकों और हमारे विद्यार्थियों की प्रतिभा का एक और प्रमाण है। हमें गर्व है कि हमारी छात्राए इस मुकाम तक पहुंची हैं।
विज्ञापन


हर साल डॉयचे बैंक सोफिया कॉलेज में प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आता है और इस साल कॉलेज के 15 मेधावी छात्राओं का चयन हुआ है, जो एक बड़ी सफलता है। इसके अलावा, कॉलेज में समय-समय पर डेलॉइट, आईसीआईसीआई बैंक, इन्फोसिस, रोबोएमक्यू, ऐप्सिनो टेक्नोलॉजीज, टीसीएस, और विप्रो जैसी बड़ी और नामी कंपनियाँ भी प्लेसमेंट ड्राइव के लिए आती रहती हैं, जो छात्राओं को बेहतरीन अवसर प्रदान करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


कॉलेज की प्लेसमेंट टीम, सभी शिक्षकों और स्टाफ ने भी इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त की और चयनित छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। सोफिया कॉलेज, अजमेर का यह ट्रैक रिकॉर्ड लगातार बेहतर होता जा रहा है, जहां देश-विदेश की प्रतिष्ठित कंपनियां छात्राओं को रोजगार के बेहतरीन अवसर प्रदान कर रही हैं। डॉयचे बैंक में इस वर्ष के 15 चयनित छात्राओं ने न केवल अपने भविष्य के लिए एक मजबूत आधार तैयार किया है, बल्कि कॉलेज का नाम भी ऊंचाइयों तक पहुँचाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed