फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer News ›   10th and 12th examinations may start next month

Ajmer: परंपरा तोड़ेगा माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, अगले माह शुरू हो सकती हैं 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं, ये है वजह

Fri, 05 Jan 2024 09:05 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 05 Jan 2024 09:05 PM IST
सार

इस बार समय से पहले शुरू हो सकती हैं बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। माना जा रहा है कि फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है।

विज्ञापन
10th and 12th examinations may start next month
माध्यमिक शिक्षा बोर्ड - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड लंबे समय से स्थापित अपनी परंपरा तोड़ने जा रहा है। बोर्ड प्रशासन ने इस बार परीक्षा जल्दी कराने का फैसला किया है। हालांकि इस निर्णय पर अंतिम मुहर नहीं लगी है, लेकिन माना जा रहा है परीक्षा समय से पहले फरवरी के अंतिम सप्ताह में शुरू हो सकती है। आगामी महीनों में प्रस्तावित लोकसभा चुनाव और इंजीनियरिंग और मेडिकल सहित कई बड़ी परीक्षाओं के शेड्यूल से बोर्ड ने इस साल अपनी परीक्षा को कुछ दिन पूर्व कराने की तैयारी कर रखी है। बोर्ड के अधिकारियों में इस बात की सहमति बन चुकी है।

विज्ञापन


ये हैं कारण
लोकसभा चुनाव:
इस साल लोकसभा चुनाव होने हैं। कई सरकारी स्कूलों को इस बार भी मतदान केंद्र बनाया जाएगा। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि मतदान केंद्रों पर चुनावी गतिविधियों से पूर्व परीक्षा करा ली जाए। हाल ही में चुनाव आयोग ने भी सरकार से ऐसे स्कूलों की सूची मांगी थी, जहां परीक्षा केन्द्र स्थापित हैं।
विज्ञापन


बड़ी प्रतियोगी परीक्षाएं: आने वाले दिनों में देश में जेईईई, नीट, क्लेट व अन्य कई परीक्षाएं हैं। ऐसे में बोर्ड का प्रयास है कि राजस्थान बोर्ड के विद्यार्थी इन परीक्षाओं के कैलेंडर के साथ तारतम्य बैठा सकें।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में होगा निर्णय
परीक्षा पर निर्णय लेने के लिए सरकार ने शिक्षा मंत्री की अध्यक्षता में एक हाईपावर कमेटी बनाने का निर्णय किया है। बोर्ड को हाल ही गठित मंत्री परिषद के मंत्रियों के कार्यभार बंटवारे का इंतजार है। बोर्ड शिक्षा मंत्री बनते ही उनसे संपर्क कर हाईपावर कमेटी की बैठक रखवाने का प्रयास करेगा।

परीक्षाओं की तिथियों को लेकर इसी सप्ताह निर्णय होना है। बोर्ड अपनी तैयारियां कर रहा है। अधिकारियों से मंथन किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed