{"_id":"6294dfffe4b6c3464f687dd7","slug":"ajmer-police-lathi-charge-on-protesting-rlp-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: टोल मुक्त करने की मांग, आरएलपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: टोल मुक्त करने की मांग, आरएलपी कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने भांजी लाठियां
Mon, 30 May 2022 08:52 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 30 May 2022 08:52 PM IST
सार
अजमेर के गेगल टोल प्लाजा को टोल मुक्त करने की मांग कर रहे राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस दौरान पुलिस ने कुछ को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
गेगल टोल प्लाजा पर मौजूद पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अजमेर के गेगल टोल प्लाजा को टोल मुक्त कराने की मांग को लेकर राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई। जिसके बाद पुलिस ने लाठियां भांजकर कार्यकर्ताओं को खदेड़ा। विरोध तेज होता देख पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में भी लिया गया।
विज्ञापन
आरएलपी के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र सिंह रावत ने बताया, गेगल टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे को टोल मुक्त कराने सहित अन्य मांगों को लेकर यह प्रदर्शन किया गया था। उन्होंने कहा, ब्यावर व गेगल टोल के बीच लंबे समय से टोल लिया जा रहा है। इसके बाद भी सड़क के दोनों तरफ पौधरोपण और पशुरक्षक जाली नहीं लगाई गई है। इस तरह की कई अन्य मांगों को लेकर 23 मई को जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपा गया था। हमारी मांगों पर कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई। इस कारण सोमवार को आसपास के ग्रामीणों सहित आरएलपी कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर प्रदर्शन किया।
विज्ञापन
हाईवे पर लंबा जाम लगने के कारण पुलिस प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को हटने के लिए समझाइश दी, लेकिन वह नहीं माने। इस दौरान आरएलपी कार्यकर्ताओं और पुलिस की झड़प हो गई। इसके बाद पुलिस ने बल पूर्वक प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा और कुछ को हिरासत में भी लिया।
विज्ञापन
क्या हैं मांगे
- हाईवे पर हुए गड्ढों को सही किया जाए
- टोल की बड़ी हुई दरें तत्काल कम की जाएं
- टोल प्लाजा के मैनेजर को हटाया जाए
- 80 फीसदी स्थानीय को टोल प्लाजा पर रोजगार मिले
- सड़क के बीचों-बीच लगाए गए पौधे की देखभाल हो
- टोल रोड पर साइन बोर्ड लगाए जाएं