{"_id":"628e6ca875e2ad25ad24995c","slug":"ajmer-dargah-diwan-says-yasin-malik-paid-his-criminal-activities","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yasin Malik: यासीन मलिक को सजा पर आया अजमेर दरगाह दीवान का बड़ा बयान, कहा- कर्मों की मिली सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yasin Malik: यासीन मलिक को सजा पर आया अजमेर दरगाह दीवान का बड़ा बयान, कहा- कर्मों की मिली सजा
Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
Amit Mandal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: Amit Mandal
Updated Wed, 25 May 2022 11:21 PM IST
सार
दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने कहा कि मलिक को पूरी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद उसके अपराधों के लिए दंडित किया जा रहा है।
विज्ञापन
जैनुल आबेदिन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दरगाह दीवान जैनुअल आबेदीन ने कहा कि यासीन को उसके कर्मों की सजा मिली है। यासीन मलिक को सजा से पाकिस्तान का आतंक पसंद चेहरा भी बेनकाब हुआ है। यासीन जैसे लोगों को पाकिस्तान टेरर फंडिंग करता रहा है।
विज्ञापन
अजमेर स्थित विश्व प्रसिद्ध सूफी संत हजरत ख्वाजा मोइनुद्दीन चिश्ती की दरगाह के दीवान व आध्यात्मिक प्रमुख सैयद जैनुल आबेदीन अली खां ने ट्वीट कर कहा कि यासीन मलिक को पूरी न्यायिक प्रक्रिया से गुजरने के बाद उसके अपराधों के लिए दंडित किया जा रहा है। भारत की न्याय व्यवस्था ने एक बार फिर अपनी बुद्धिमत्ता, स्वतंत्रता और पारदर्शी छवि को साबित किया जिसकी प्रशंसा पूरी दुनिया करती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, मलिक ने भारत में आतंकवाद को भड़काकर और कश्मीर में आतंकवादी घटनाओं को अंजाम देकर और निर्दोष कश्मीरियों के हाथ से किताबें छीनकर उनके हाथ में जबरदस्ती बंदूकें देकर उन्हें आतंकवादी बना दिया। उन्होंने कहा कि यासीन को उसके कर्मों की सजा मिली है।
विज्ञापन