फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ajmer Dargah, Ajmer Dargah news, Ajmer news, Rajasthan news, Rajasthan hindi news, Congress National President

Ajmer: कांग्रेस अध्यक्ष खरगे की चादर दरगाह में पेश, इमरान प्रतापगढ़ी अजमेर लेकर पहुंचे

Tue, 16 Jan 2024 06:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 16 Jan 2024 06:36 PM IST
सार

कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी ने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चादर अजमेर दरगाह में पेश की। इस दौरान उनका संदेश भी पढ़ा गया।

विज्ञापन
Ajmer Dargah, Ajmer Dargah news, Ajmer news, Rajasthan news, Rajasthan hindi news, Congress National President
अजमेर दरगाह में कांग्रेस अध्यक्ष की चादर पेश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश-दुनिया में अमन और शांति का पैगाम देने वाली ख्वाजा गरीब नवाज की दरगाह में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चादर पेश की गई। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी मंगलवार को चादर लेकर दरगाह पहुंचे। प्रतापगढ़ी ने गरीब नवाज की पाक बारगाह में खरगे की चादर और अकीदत के फूल पेश कर देश में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की दुआ मांगी। 

विज्ञापन


चादर पेश करने के बाद इमरान प्रतापगढ़ी ने मल्लिकार्जुन खरगे की ओर से भेजे गए संदेश को बुलंद दरवाजे पर पढ़कर सुनाया। जिसमें उन्होंने सभी को उर्स की मुबारकबाद देते हुए देश में अमन चैन, भाईचारे और खुशहाली की कामना की। इस मौके पर पुष्कर से कांग्रेस की पूर्व विधायक नसीम अख्तर इंसाफ, कांग्रेस नेता हाजी इंसाफ अली, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के पदाधिकारी एस एम अकबर, आसिफ कुरैशी सहित अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed