{"_id":"63e2529585681e3b111f1d17","slug":"ajmer-couple-doing-romantic-stunt-on-bike-viral-video-rajasthan-2023-02-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: प्रेमी जोड़े के 'रोमांटिक स्टंट' का वीडियो, बाइक पर किया प्यार का इजहार, जाना पड़ सकता है जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: प्रेमी जोड़े के 'रोमांटिक स्टंट' का वीडियो, बाइक पर किया प्यार का इजहार, जाना पड़ सकता है जेल
Tue, 07 Feb 2023 11:06 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 07 Feb 2023 11:06 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के बाद अब राजस्थान के अजमेर जिले में एक प्रेम जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियों में युवक-युवती बाइक पर रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे है।
विज्ञापन
प्रेमी जोड़े ने बाइक पर किए इस तरह के स्टंट।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वैलेंटाइन-डे से पहले अजमेर में प्रेमी जोड़े के 'रोमांटिक स्टंट' का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में कपल बाइक पर खुलेआम प्यार का इजहार करता नजर आ रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो को लेकर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। कोई प्यार को सलामती की दुआ कर रहा है तो कोई ट्रैफिक नियमों को तोड़ने की बात कह रहा है।
विज्ञापन
#Rajasthan #अजमेर में प्रेमी जोड़े के 'रोमांटिक स्टंट' का वीडियो, बाइक पर किया प्यार का इजहार pic.twitter.com/cxsSfEo9RI
— Uditdixit Journalist (@Uditdixit4) February 7, 2023विज्ञापन
विज्ञापन
दरअसल, राजस्थान के अजमेर जिले में वैलेंटाइन-डे से पहले एक प्रेमी जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो अजमेर शहर के पुष्कर रोड का है, वीडियो में एक युवक और युवती मोटरसाइकिल पर खुलेआम रोमांटिक स्टंट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में युवक बाइक चला रहा है और युवती पेट्रोल टैंक पर युवक की ओर मुंह किए हुए बैठी हुई है। युवती बाइक चला रहे युवक की बाहों में बाहें डाले हुए है। ये स्टंट और भी रोमाचंक तब होता है जब युवती बाइक पर मूव करती है। कभी युवक के गले लगती है, तो कभी ब्रेकर पर संभलती हुई नजर आती है। रात के अंधेरे में गाड़ियों की हेडलाइट की रोशनी में ये स्टंट जिसने देखा वह हैरान रह गया।
बता दें कि हाल ही ऐसा ही एक वीडियो छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में सामने आया था। तब बाइक पर रोमांस करते कपल को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। उनके खिलाफ खुलेआम ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप लगाया गया था। अब अजमेर पुलिस ने भी इस मामले में एक्शन लिया है। पुलिस ने बाइक को जब्त कर लिया है। जल्द ही आरोपी युवक और युवती की गिरफ्तारी भी हो सकती है।