{"_id":"5b48454f4f1c1b07278b63c6","slug":"airlines-between-shriganganagar-jaipur-started-between-clutter","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच विमान सेवा शुरू, लैंडिंग से पहले रनवे पर आया सांड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीगंगानगर-जयपुर के बीच विमान सेवा शुरू, लैंडिंग से पहले रनवे पर आया सांड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 13 Jul 2018 01:31 PM IST
विज्ञापन
जब श्रीगंगानगर हवाई पट्टी पर आया सांड़।
आखिरकार अव्यवस्थाओं के बीच बहुप्रतिक्षित श्रीगंगानगर से जयपुर के बीच विमान सेवा शुरू ही हो गई। सीएम वसुंधरा राजे ने जयपुर से हरी झंडी दिखाकर 9 सीटर विमान सेवा को श्रीगंगानगर के लिए रवाना किया। लेकिन लालगढ़ में बनी हवाई पट्टी पर लैंडिंग से करीब 15 मिनट पहले ही रनवे पर सांड़ आ गया। जैसे-तैसे हवाई पट्टी पर विमान की लैंडिंग के समय सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए। लेकिन श्रीगंगानगर हवाई अड्डे में अव्यवस्थाओं का बोलबाला है। यहां यात्रियों के बैठने के लिए वेटिंग रूम तक नहीं है। इसके चलते हवाई पट्टी के पास खाली मैदान में लगे एक पेड़ के नीचे खाट पर बैठकर लोग विमान की लैंडिंग का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
सुरक्षा की बात करें तो इस हवाई लैंडिंग एरिया में चारदीवारी तक नहीं है। पुलिस वालों ने वाहनों पर रस्सियां बांधकर सुरक्षा घेरा बनाया। मंगलवार को उद्घाटन में आने वाले वीआईपी व वीवीआईपी को देखते हुए एक दिन के लिए पानी के कैंपर मंगवाए गए थे जो कुछ ही देर में खाली हो गए। जर्जर वेटिंग रूम में कुर्सी तक नहीं थी। लोगों को बाथरूम तक के लिए भी पास खेतों में जाना पड़ा।
विज्ञापन