फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Air Force officer and family killed in road accident Pali Kutch Bhuj

Rajasthan: सेना के अधिकारी, पत्नी और दो बच्चों की मौत, डिवाइडर तोड़कर ट्रक से टकराई कार, उसी में दबे रह गए

Fri, 11 Nov 2022 10:42 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 11 Nov 2022 10:42 PM IST
सार

एयरफोर्स अधिकारी गुलाब सिंह नेगी उत्तराखंड के रहने वाले थे। वह गुजरात के कच्छ-भुज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। जिसमें उनकी पत्नी और दो बच्चों की भी मौत हो गई।

विज्ञापन
Air Force officer and family killed in road accident Pali Kutch Bhuj
कार को काटकर निकाले गए चारों शव। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के पाली के सुमेरपुर में हुए सड़क हादसे में पूरे परिवार की मौत हो गई। ट्रक और कार की आमने-सामने से भिडंत में एयरफोर्स अधिकारी, उनकी पत्नी और दोनों बच्चों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भयानक था कि ट्रक की टक्कर से कार चकनाचूर हो गई और चारों के शव उसमे फंस गए। हादसे की सूचना पर पुहुंची पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद शवों को बाहर निकाला।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार हादसा पाली-सुमेरपुर बॉर्डर पर शिवगंज-सुमेरपुर नेशनल हाईवे पर हुआ। बताया गया कि एयरफोर्स अधिकारी गुलाब सिंह नेगी कार से गुजरात के कच्छ-भुज जा रहे थे। उनके साथ पत्नी अनिता नेगी, बेटा अनिरूद्ध और एक 10 साल की बेटी मौजूद थे। शुक्रवार देर शाम नेशनल हाईवे 62 पर बीपी पेट्रोल पंप के करीब उनकी कार के सामने अचानक को आवारा जानवर आ गया। उसे बचाने के प्रयास में कार डिवाइडर तोड़ते हुए पलट गई और सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गई। 
विज्ञापन


ट्रक काफी दूर तक कार को घसीटता हुआ ले गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार ऊपर और साइड से दब गई और उसमें बैठा परिवार उसमें फंस गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जब तक चारों को बाहर निकाला उनकी मौत हो चुकी थी। चारों  शवों को सुमेरपुर सरकारी अस्पातल में रखवाया दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार एयरफोर्स अधिकारी गुलाब सिंह नेगी उत्तराखंड के रहने वाले थे। वह गुजरात के कच्छ-भुज में अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में हादसा हो गया। पुलिस ने उनके परिवार के सदस्यों को सूचना दे दी है। उनके आने पर पीएम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed