फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Agneepath: After Bihar, Rajasthan's RLP to protest against Agneepath scheme

Agneepath: बिहार के बाद राजस्थान में भी विरोध की तैयारी, आरएलपी करेगी आंदोलन

Wed, 15 Jun 2022 08:29 PM IST
रवींद्र भजनी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर Published by: रवींद्र भजनी Updated Wed, 15 Jun 2022 08:29 PM IST
सार

केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना को लेकर बिहार के बाद राजस्थान में भी विरोध का सामना करना पड़ रहा है। आरएलपी ने इसके विरोध में आंदोलन करने की बात कही है। 

विज्ञापन
Agneepath: After Bihar, Rajasthan's RLP to protest against Agneepath scheme
Agnipath Scheme Indian Army Agniveer - फोटो : Defense Ministry

विस्तार

हनुमान बेनीवाल की राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी केंद्र सरकार की नई अग्निपथ योजना का विरोध कर रही है। बेनीवाल ने इस योजना को सेना में जाने वाले नौजवानों का मजाक बताया है। इसे लेकर गुरुवार को वह प्रदेशव्यापी आंदोलन करने जा रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि जरूरत पड़ी तो उनकी पार्टी संसद का घेराव भी करेगी। 
विज्ञापन


इससे पहले जोधपुर सैन्य स्टेशन में लेफ्टिनेंट जनरल राकेश कपूर ने अग्निपथ योजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने सशस्त्र बलों में सेवा करने के लिए भारतीय युवाओं के लिए आकर्षक भर्ती योजना को मंजूरी दी है। इसमें चुने गए युवाओं को अग्निवीर कहा जाएगा। अग्निपथ योजना, देशभक्त और प्रेरित युवाओं को चार साल की अवधि के लिए सशस्त्र बलों में सेवा करने का अवसर प्रदान करती है। यह योजना महिलाओं और पुरुषों को समान अवसर प्रदान करती है। अग्निवीरों को तीनों सेवाओं में लागू जोखिम और कठिनाई भत्ते के साथ एक आकर्षक निर्धारित मासिक पैकेज दिया जाएगा। चार साल की अवधि पूरी होने पर अग्निवीरों को एकमुश्त 'सेवा निधि' पैकेज का भुगतान किया जाएगा। इसमें उनके योगदान की संचित राशि और सरकार से मिलने वाले योगदान पर ब्याज शामिल होगा। चार साल की सेवा के बाद चुने गए 25% अग्निवीरों को सशस्त्र बलों के नियमित संवर्ग में सम्मिलित किया जाएगा। 
विज्ञापन


हालांकि, यह योजना अब भी कई लोगों के गले नहीं उतरी है। बेनीवाल भी उनमें से एक है। बेनीवाल ने कह कि यह योजना नौजवानों के साथ मजाक है, क्योंकि जिस जज्बे के साथ नौजवान सेना में भर्ती होता था, उसका ही केंद्र के मोदी सरकार ने मजाक बना दिया। आप नौजवान को अग्निपथ योजना के तहत सेना में लेंगे। छह महीने हथियार चलाने की ट्रेनिंग देंगे। चार साल बाद निकाल दोगे। फिर बाहर आकर गैंगवार की घटनाएं बढ़ेंगी। केंद्र सरकार अग्निपथ योजना वापस ले और पूर्व की तरह सेना में जवानों की भर्ती की जाए। सेना भर्ती में निर्धारित उम्र में 2 वर्ष की आयु बढ़ाई जाए। पूर्व में भी वह सात राज्यों के जवानों को लेकर केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मिले थे और इस संबंध में आग्रह किया था। आरएलपी से जुड़े कार्यकर्ता हर जिला मुख्यालय में विरोध प्रदर्शन करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed