साधु के वेश में मिला भाई का हत्यारा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साधुओं पर आंख बंद कर विश्वास करनेवालों के लिए एक चौंकाने वाली खबर है। राजस्थान पुलिस ने एक ऐसा साधु पकड़ा है, जिसने 16 साल पहले खुद के भाई की हत्या की थी।
हत्या के बाद गायब हुआ यह मुजरिम साधु बनकर मध्य प्रदेश के जंगल में स्थित मंदिर में सेवा दे रहा था। इस ढोंगी साधु के गांव में रहनेवाले ने कुछ दिन पहले मंदिर में इस साधु को देखा तो उसे शक हो गया और बात पुलिस को पता चल गई। पुलिस भी इस मामले को अत्यधिक गम्भीर मान रही है।
मामले के तहत भाई की हत्या कर फरार हुए हत्यारे को सोलह साल के बाद पुलिस ने पकड़ा है। मामला झालावाड़ जिले के मनोहर थाना क्षेत्र का है।
सख्ती से पूछताछ के बाद मुंह खोला
हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी को तीन दिन पहले ही गांव के किसी व्यक्ति ने मध्य प्रदेश के जंगलों में स्थित एक शिव मंदिर में देखा था। उसने झालावाड़ आकर पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने हत्यारे का वेश पूरी तरह से बदल जाने के बाद भी उससे सख्ती से पूछताछ की तो हत्यारे ने अपने भाई की हत्या करने का जुर्म कबूल लिया। पुलिस के अनुसार करीब सोलह साल पहले मांगीलाल ने अपने साले देवी लाल के साथ मिलकर जमीनी विवाद में अपने भाई बापू लाल की हत्या कर दी थी।
पुलिस ने इस मामले में कुछ दिन बाद ही देवी लाल को गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन मांगीलाल फरार हो गया था। पुलिस ने जब मांगीलाल को गिरफ्तार किया तो वह भगवा वस्त्र पहने हुए था। बाल और दाढ़ी बढ़ा रखी थी। उसने साधु के भेष में कई तीर्थ स्थानों पर पूजा पाठ भी किया था।