{"_id":"6297685c6cef427e44530455","slug":"after-25-years-of-marriage-woman-gave-betel-nut-in-murder-of-her-husband","type":"story","status":"publish","title_hn":"Love Affair: शादी के 25 साल बाद महिला ने दी पति की हत्या की दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Love Affair: शादी के 25 साल बाद महिला ने दी पति की हत्या की दी सुपारी, ऐसे हुआ खुलासा
Wed, 01 Jun 2022 09:19 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 01 Jun 2022 09:19 PM IST
सार
शादी के 25 साल बाद महिला ने अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। वह किसी और से प्यार करती थी।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के अलवर में एक महिला ने अपने पति की हत्या की सुपारी दे दी। बदमाशों ने महिला के पति को मारने का दो बार प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए। तीसरी बार उन्होंने रिवॉल्वर और अन्य हथियारों से हमला करने का प्लान बनाया, लेकिन इससे पहले उन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस पूछताछ में आरोपी महिला और बदमाशों ने जो खुलासा किया उसे सुनकर पुलिसकर्मी भी हैरान हो गए।
विज्ञापन
दरअसल, मंगलवार को जिले की एनईबी थाना पुलिस ने दो युवकों को अवैध हथियारों के साथ गिरफ्तार किया था। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो उनकी बातें सुनकर पुलिसकर्मी हैरान रह गए। आरोपी सचिन और दिनेश ने बताया कि वह एक सुनहार की हत्या करने वाले थे।
विज्ञापन
दिनेश ने बताया कि सुनहार की पत्नी सबरजान (40) के साथ उसका अवैध संबंध हैं। उसके कहने पर ही उसने सचिन के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई थी। इसके लिए सबरजान ने उसे पांच लाख रुपये भी दिए थे। आरोपी पत्नी सबरजान ने प्रेमी दिनेश से पति रमजान पर पहले भी हमला करवाया था। इसके बाद उसने अपने गहनों को बेचकर पति की हत्या की सुपारी दे दी।
विज्ञापन
महिला के पति रमजान ने बताया कि उसकी शादी को 25 साल हो गए हैं। वह कोलकाता का रहने वाला है और अपने परिवार के साथ 20 साल से अलवर के मालाखेड़ा बाजार में रह रहा है। उसने बताया कि उस पर पहले भी हमले हुए हैं, लेकिन उसे लगा कि कारोबारी रंजिश को लेकर किसी ने हमला करवाया होगा। पति के हमला कराने की बात पर उन्हें भरोसा ही नहीं हुआ।