फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Actress Sonia Sharma offered a chadar at the dargah

Ajmer: गरीब नवाज के उर्स के मौके पर अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने दरगाह में चढ़ाई चादर, 'पठान' के लिए मांगी दुआ

Wed, 25 Jan 2023 08:40 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 25 Jan 2023 08:40 AM IST
सार

बॉलीवुड के बिगड़े माहौल में फिर से खुशहाली की दुआ मांगने अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश करने अजमेर पहुंचीं।

विज्ञापन
Actress Sonia Sharma offered a chadar at the dargah
अभिनेत्री सोनिया शर्मा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

ख्वाजा साहब के 811वें उर्स की शुरुआत हो चुकी है, जिसमें देश के कोने-कोने से जायरीन गरीब नवाज की दरगाह में हाजिरी दे रहे हैं और अकीदत के फूल और मखमली चादर पेश कर दुआएं मांग रहे हैं। इसी कड़ी में बॉलीवुड की ओर से मखमली चादर और अकीदत के फूल पेश कर हाजिरी दी गई। अभिनेत्री सोनिया शर्मा ने ख्वाजा साहब की पवित्र मजार पर हाजिरी देकर देश-दुनिया में खुशहाली के लिए दुआएं की।

विज्ञापन


चादर पेश करने के बाद अभिनेत्री सोनिया ने मीडिया से कहा कि वह स्वयं को खुशनसीब मानती हैं कि उनको गरीब नवाज के दरबार में बॉलीवुड की चादर लाने का मौका मिला। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आजकल जो बॉलीवुड का हाल चल रहा है उसको देखते हुए उन्होंने पूरे बॉलीवुड की तरक्की एवं कामयाबी के लिए दुआ मांगी है। उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म "पठान" को विवादों से दूर रख फिल्म की कामयाबी के लिए प्रार्थना की है।
विज्ञापन


इन किरदारों में नजर आई हैं सोनिया
उन्होंने कहा कि तेनाली रामा वीर शिवाजी और गणेशा शो में काम किया है। वहीं पूर्व में जिंदगी मुंबई, पगले आजम, लव जाने अनजाने में काम किया है। सोनिया ने करियर की कामयाबी के लिए भी ख्वाजा साहब से विशेष प्रार्थना की। दरगाह के खादिम कुतुबुद्दीन सखी ने बॉलीवुड की चादर पेश करवाकर कलाकारों की दस्तारबंदी कर तबर्रूक भेंट किया। इस दौरान कव्वाल मेहराज वारसी एंड ब्रदर्स ने एक से एक सूफियाना कलाम पेश किए जिस पर बॉलीवुड के सितारे व अन्य झूमते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed