फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Actress Parineeti Chopra and MP Raghav Chadha Marriage Hotel Leela Palace Taj Lake Palace

रॉयल मैरिज: होटल के सबसे महंगे रूम में परी की चूड़ा सेरेमनी, राघव के लिए विंटेज कार, जानिए और क्या है खास

Sat, 23 Sep 2023 11:15 AM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 23 Sep 2023 11:15 AM IST
सार

आज अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा की चूड़ा सेरेमनी लीला पैलेस के महाराजा सुइट्स में होगी। दिन में  'प्यार का खाना थीम' पर लंच का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम को डिनर पार्टी की थीम 'लेटस पार्टी लाइक इट्स द 90' होगी।

विज्ञापन
Actress Parineeti Chopra and MP Raghav Chadha Marriage Hotel Leela Palace Taj Lake Palace
parineeti raghav wedding - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा और आम आदमी पार्टी सांसद राघव चड्ढा की शादी कल उदयपुर में होगी। इस रॉयल मैरिज को लेकर सभी तैयारी पूरी हो गईं हैं। आज परिणीति की चूड़ा सेरेमनी होनी और इसी के साथ शादी के अन्य कार्यक्रम भी शुरू हो जाएंगे। चूड़ा सेरेमनी होटल लीला पैलेस के सबसे महंगे कमरे में होगी। इसका किराया दस लाख रुपये है। इधर, राघव की डिमांड पर एक विटेंज कार भी मंगवाई गई है। इसे दिल्ली से आए खास फूलों से सजाया जाएगा। जिसमें राघव दूल्हा बनकर सवार होंगे।  

विज्ञापन



विज्ञापन


इस थीम पर होगा आज का लंच और डिनर
परिणीति की चूड़ा सेरेमनी लीला पैलेस के महाराजा सुइट्स में होगी। आज दिन में  'प्यार का खाना थीम' पर लंच का आयोजन किया जाएगा। वहीं, शाम को डिनर पार्टी की थीम 'लेटस पार्टी लाइक इट्स द 90' होगी। कल रविवार को राघव पिछोला झील में बने होटल ताज लेक पैलेस से 400 मीटर दूर स्थित होटल लीला पैलेस में बोट्स के जरिए बारात लेकर जाएंगे। इस बारात में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहेंगे। बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर, वरुण धवन भी शादी में शामिल होने के लिए आज उदयपुर आ सकते हैं। हालांकि, परिणीति चोपड़ा की बड़ी बहन प्रियंका चोपड़ा के आने पर अभी भी सस्पेंस बना हुआ है। सीएम अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान के भी आज आने की संभावना जताई जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महमानों के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार
इस रॉयल मैरिज में शामिल होने के आने वाले महमानों का एयरपोर्ट पर  ग्रैंड वेलकम किया जाएगा। यहां पंजाब से आए कलाकार महमानों का स्वागत करेंगे। साथ ही मेहमानों को एयरपोर्ट से होटल पहुंचाने के लिए 180 लग्जरी गाड़ियों का काफिला तैयार किया गया है। इसमें इनोवा, BMW और मर्सिडीज जैसी लग्जरी कारों को शामिल किया गया है। 

(फूलों से सजाया गया होटल लीला पैलेस)

परी ने लगाई मेहंदी, शीश महल में डिनर
बतादें कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा शुक्रवार को परिवार के साथ उदयपुर पहुंच गए थे। राघव का परिवार ताज लेक पैलेस और परिणीति का परिवार होटल लीला पैलेस में रुका है। कल शुक्रवार शाम को परिणीति के मेहंदी लगाई गई थी। वहीं, शाम को दोनों परिवारों ने लीला पैलेस के शीश महल में डिनर किया था। 

खाने में क्या होगा?
परिणीति और राघव की शादी में कई राज्यों की डिश परोसी जाएंगी। लेकिन, शादी के मेन्यू में विशेष तौर पर  राजस्थानी और पंजाबी खाने को शामिल किया गया है। राजस्थानी डिश में दाल-बाटी चूरमे के साथ मेवाड़ का स्पेशल ढोकला भी मेहमानों को परोसा जाएगा। साथ ही इटालियन और फ्रेंच डिशेज भी रखी गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed