विवाहिता पर फेंके तेजाब से बच्चे झुलसे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में महिला पर तेजाब फेंकने का एक और मामला सामने आया है। इस मामले में युवक ने विवाहिता पर तेजाब फेंका था, विवाहिता तो बच गई, लेकिन उसके 6 और 7 वर्षीय दो छोटे बच्चे चपेट में आ गए।
विवाहिता का कसूर यह था कि उसने आए दिन हो रही छेड़छाड़ का विरोध किया था, जिससे युवक नाराज हो गया था। छेड़छाड़ करनेवाला युवक उसके पड़ौस में रहनेवाला विजयपाल है, जो अब फरार है।
घटना राजस्थान स्थित सीकर जिले के रींगस की है। विजयपाल ने रात को खिड़की में से तेजाब फेंका, जिससे एक बच्चे की पीठ, तो दूसरे की अंगुलियां झुलस गईं। विवाहिता के परिजनों ने मामला दर्ज करवा दिया है।
रास्ता रोकता और छेड़छाड़ करता
विवाहिता का आरोप है कि विजयपाल आए दिन छेड़छाड़ करता रहता था। कभी फोन पर परेशान करता था, तो कभी खेत तक आने-जानेवाले रस्ते पर खड़ा होकर छेडख़ानी करता।
कई बार उसने विवाहिता का रास्ता भी रोकने का प्रयास किया। विवाहिता का पति निजी बस चालक है, जो घटना के समय घर पर नहीं था। तेजाब से झुलसे बच्चे चिल्लाने लगे, तो सभी की आंख खुली।
तेजाब से बच्चों के कपड़े, बिस्तर व चद्दर तक जल गई। बच्चों को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना के बाद आरोपी मौके से भाग गया।