{"_id":"62714ca8dced5519e947630c","slug":"accused-arrested-for-making-foreign-girls-obscene-video-viral-in-barmer","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: आठ साल की विदेशी बच्ची का अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी ने पत्नी के नाम से ली थी सिम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: आठ साल की विदेशी बच्ची का अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी ने पत्नी के नाम से ली थी सिम
Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
सार
बाड़मेर की बालोतरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से सिम लिया था।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बाड़मेर की बालोतरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विदेशी बच्ची का वीडियो वायरल करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एटीएस और एसओजी की साइबर सेल टीम सूचना मिलने के बाद की है। पकड़े गया आरोपी युवक गोविंद जाट पुत्र टिकमाराम (21) बालकनाथ कॉलोनी का रहने वाला है।
विज्ञापन
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 30 अप्रैल को एटीएस एवं एसओजी के कार्यालय से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के इस मामले को अग्रिम जांच के लिए थाना बालोतरा में भेजा गया।
विज्ञापन
बालोतरा थाना अधिकारी बाबूलाल ने साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल उदय सिंह की सहायता से मामले की जांच शुरू की। आरोपी गोविंद जाट को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में सामने आया कि उसने अपनी पत्नी के नाम के पर सिम लेकर 'जीसी जाट' नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है।
विज्ञापन
उसने 28 जनवरी को व्हाट्सएप पर प्राप्त 7-8 साल की विदेशी बच्ची का अश्लील वीडियो फेसबुक मैसेंजर के जरिए आगे शेयर किया। जिसके बाद नेशनल और स्टेट नोडल एजेंसी सक्रिय हो गई। फेसबुक और व्हाट्सएप टीम ने आरोपी की आईडी को ब्लॉक कर दिया था।