फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Accused arrested for making foreign girls obscene video viral in barmer

Rajasthan: आठ साल की विदेशी बच्ची का अश्लील वीडियो किया वायरल, आरोपी ने पत्नी के नाम से ली थी सिम

Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: उदित दीक्षित Updated Tue, 03 May 2022 09:09 PM IST
सार

बाड़मेर की बालोतरा थाना पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने अपनी पत्नी के नाम से सिम लिया था। 

विज्ञापन
Accused arrested for making foreign girls obscene video viral in barmer
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर की बालोतरा पुलिस ने सोशल मीडिया पर विदेशी बच्ची का वीडियो वायरल करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई एटीएस और एसओजी की साइबर सेल टीम सूचना मिलने के बाद की है। पकड़े गया आरोपी युवक गोविंद जाट पुत्र टिकमाराम (21) बालकनाथ कॉलोनी का रहने वाला है। 

विज्ञापन

 
बाड़मेर एसपी दीपक भार्गव ने बताया कि 30 अप्रैल को एटीएस एवं एसओजी के कार्यालय से साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को एक शिकायत मिली। चाइल्ड पोर्नोग्राफी के इस मामले को अग्रिम जांच के लिए थाना बालोतरा में भेजा गया।
विज्ञापन


बालोतरा थाना अधिकारी बाबूलाल ने साइबर एक्सपर्ट कांस्टेबल उदय सिंह की सहायता से मामले की जांच शुरू की। आरोपी गोविंद जाट को हिरासत में लेकर की गई पूछताछ में सामने आया कि उसने अपनी पत्नी के नाम के पर सिम लेकर 'जीसी जाट' नाम से फेसबुक आईडी बना रखी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसने 28 जनवरी को व्हाट्सएप पर प्राप्त 7-8 साल की विदेशी बच्ची का अश्लील वीडियो फेसबुक मैसेंजर के जरिए आगे शेयर किया। जिसके बाद नेशनल और स्टेट नोडल एजेंसी सक्रिय हो गई।  फेसबुक और व्हाट्सएप टीम ने आरोपी की आईडी को ब्लॉक कर दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed