{"_id":"62973e45c338c4331a23c4b4","slug":"accused-arrested-for-kidnapping-and-raping-a-five-year-old-deaf-mute-girl-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: जयपुर में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची का अपहरण, पुलिस ने दरिंदगी का शिकार होने से बचाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: जयपुर में पांच साल की मूक-बधिर बच्ची का अपहरण, पुलिस ने दरिंदगी का शिकार होने से बचाया
Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
रोमा रागिनी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: रोमा रागिनी
Updated Wed, 01 Jun 2022 03:58 PM IST
सार
जयपुर में एक युवक ने बच्ची को बिस्किट दिलाने के बहाने अपहरण कर लिया। हालांकि, पुलिस मौके पर समय पर पहुंच गई और युवक को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
girl abduct
- फोटो : Social Media
विस्तार
जयपुर में मंगलवार दोपहर घर के बाहर से पांच साल की बच्ची का अपहरण हो गया। परिजनों की सूचना पर पुलिस तुरंत हरकत में आई। जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को दरिंदगी के शिकार होने से बचा लिया। फिलहाल, आरोपी से पुलिस पूछताछ में जुट गई है।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मांग्यावास स्थित स्वर्ण गार्डन के पास बच्ची का अपहरण हो गया हुआ था। बच्ची बोल सुन नहीं सकती है। मासूम दोपहर करीब 11 बजे घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान एक युवक ने बिस्किट दिलाने के बहाने उसका अपहरण कर लिया। परिजनों ने बच्ची को आसपास तलाश किया पर वो नहीं मिली। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। तीन थानों की पुलिस बच्ची को तलाशने में जुटी और सीसीटीवी फुटेज खंगाला। जिसमें एक युवक बच्ची को ले जाते हुए दिखा। उसके बाद पुलिस ने कुछ दूरी पर ही बच्ची से दरिंदगी की कोशिश करते आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी मध्यप्रदेश निवासी दिनेश जाटव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन