{"_id":"61f79c9057edfb43d343f72a","slug":"accused-arrested-for-escaping-and-raping-minor-in-bhilwara","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 26 जनवरी को जोधपुर में मिली थी पीड़िता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, 26 जनवरी को जोधपुर में मिली थी पीड़िता
Mon, 31 Jan 2022 01:53 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Mon, 31 Jan 2022 01:53 PM IST
सार
भीलवाड़ा एसपी आदर्श ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता ने 4 जनवरी को मांडल थाने में आरोपी के खिलाफ बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जिले के मांडल थाना क्षेत्र में नाबालिग को भगाने और दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग पीड़िता को पहले ही जोधपुर से बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपी कालू राम रैगर पुत्र हरदेव (30) देबीपुरा थाना मांडल का रहने वाला है।
विज्ञापन
भीलवाड़ा एसपी आदर्श सिधु ने बताया कि नाबालिग पीड़िता के पिता ने 4 जनवरी को मांडल थाने में आरोपी के खिलाफ बेटी को अगवा करने का केस दर्ज कराया था। पीड़िता की तलाश और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए एक टीम बनाई गई थी। टीम ने मुखबिर की सूचना और तकनीकी सहायता से 26 जनवरी को नाबालिग को जोधपुर से बरामद कर लिया था। उसके बयान और मेडिकल के कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद आरोपी कालूराम को गिरफ्तार कर लिया गया है।
विज्ञापन