{"_id":"6a1174cc-bc70-11e2-811c-d4ae52bc57c2","slug":"accident-again-in-jaipur-metro-construction-work","type":"story","status":"publish","title_hn":"जयुपर मेट्रो में एक और हादसा, गिरी क्रेन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जयुपर मेट्रो में एक और हादसा, गिरी क्रेन
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 14 May 2013 01:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर में हो रहे मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान एक और हादसा हो गया।
विज्ञापन
मंगलवार सुबह करीब छह बजे अजमेर पुलिया पर ब्लॉक उठाती एक क्रेन का आगे का हिस्सा गिर गया। इस दुर्घटना में क्रेन चालक को चोटें आई हैं।
जयुपर मेट्रो में पिछले कुछ महीनों में भी ऐसे हादसे हुए हैं। इसी साल जनवरी और फरवरी माह में दो बार मेट्रो निर्माण कार्य के दौरान दुर्घटना हुई।
जानकारी के मुताबिक अजमेर पुलिया पर मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा था। इस दौरान ब्लॉक उठाते क्रेन टूट गई। क्रेन टूटने से ब्लॉक भी गिरा गया। इससे अजमेर पुलिया क्षतिग्रस्त हुई है।
हालांकि सुबह के समय यातायात कम होने के कारण बड़ा हादसा होने से टल गया।
इस दौरान फोटो खींचने पहुंचे फोटोग्राफर्स के साथ मजदूरों ने धक्का-मुक्की की और फोटो खींचने से रोका। वहां मौजूद मेट्रो अधिकारी ने मामले में बीच बचाव किया।
विज्ञापन
खुदाई में गिरी दीवार
इसी साल 14 फरवरी को भी जयपुर मेट्रो रेल निर्माण कार्य के दौरान हादसा हुआ था। गुर्जर की थड़ी के पास मेट्रो निर्माण के लिए खुदाई के दौरान एक घर की दीवार ढह गई थी।
विज्ञापन
जनवरी में भी हादसा
जयपुर मेट्रो के निर्माण के दौरान 14 जनवरी को एक और हादासा हुआ था।
रामनगर मेट्रो स्टेशन के पास पिलर निर्माण का काम चल रहा था। क्रेन के झटके के कारण शटरिंग पर कंक्रीट के लिए लगाए जा रहे फर्मे सहित पूरा ढांचा नीचे गिर गया। इसमें चार श्रमिक घायल हो गए थे।