{"_id":"666912cbbeee42308a030e46","slug":"abu-road-thieves-who-committed-theft-in-train-are-in-police-custody-used-to-steal-to-get-intoxicated-2024-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Abu Road: चलती ट्रेन में चोरियां करने वाले चोर पुलिस हिरासत में, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे वारदात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Abu Road: चलती ट्रेन में चोरियां करने वाले चोर पुलिस हिरासत में, नशे की लत को पूरा करने के लिए करते थे वारदात
Wed, 12 Jun 2024 08:45 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आबू रोड
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Wed, 12 Jun 2024 08:45 AM IST
सार
जिले की आबू रोड पुलिस ने चलती ट्रेन के स्लीपर कोच से चोरी के मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी शातिर चोर हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए ट्रेन और बस स्टैंड पर चोरी की वारदातें करते हैं।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आबू रोड रेलवे पुलिस ने चलती बांद्रा-बीकानेर ट्रेन के स्लीपर कोच से लेडिज पर्स, नकदी, सोने के झुमके व मोबाइल चुराने के मामले का खुलासा कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस तरह की वारदातें करते हैं।
विज्ञापन
आबू रोड रेलवे पुलिस थानाधिकारी मनोज कुमार चौहान की अगुवाई में टीम द्वारा धर्मराज उर्फ भोलू पुत्र प्रहलाद एवं मोना उर्फ लक्की पुत्र विक्रम को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी धर्मराज उर्फ भोलू चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है व जीआरपी थाना आबूरोड पर चोरी के एक प्रकरण में विचाराधीन है। जबकि मोना उर्फ लक्की जीआरपी थाना अजमेर में चोरी के चार मामलों में सजायाफ्ता है। आरोपियों को बुधवार को न्यायालय अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट रेलवे महानगर जोधपुर में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन