{"_id":"653919cf90cf4c760b0749a4","slug":"absconding-accused-in-kidnapping-and-rape-case-arrested-from-maharashtra-2023-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirohi: अपहरण एवं बलात्कार के मामले फरार था आरोपी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirohi: अपहरण एवं बलात्कार के मामले फरार था आरोपी, महाराष्ट्र से गिरफ्तार
Wed, 25 Oct 2023 07:06 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सिरोही
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 25 Oct 2023 07:06 PM IST
सार
Sirohi: सरूपगंज पुलिस द्वारा विवाहिता का अपहरण एवं बलात्कार के मामले में दो माह से वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी पुलिस से बचने के लिए जगह बदल बदलकर रह रहा था।
विज्ञापन
अपहरण एवं बलात्कार के मामले फरार था आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सिरोही जिले की सरूपगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। बता दें कि पुलिस ने अपहरण एवं बलात्कार के मामले में दो माह से वांछित आरोपी को महाराष्ट्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार महिला अत्याचार का मामला होने से पुलिस अधीक्षक सुश्री ज्येष्ठा मैत्रेयी द्वारा इसे गंभीरता से लिया गया। जिसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बृजेश सोनी व पिंडवाड़ा वृताधिकारी जेठूसिंह करणोत के सुपरविजन में सरूपगंज थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में एक टीम गठित की गई।
विज्ञापन
पुलिस टीम द्वारा आरोपी के संभावित स्थानों पर तलाश की गई, लेकिन वह बार-बार अपनी जगह बदल-बदल कर फरारी काट रहा था। इस मामले में पुलिस के लगातार प्रयास एवं तकनीकी स्त्रोत से आरोपी के लोनावाला, महाराष्ट्र में होने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस टीम वहां पहुंची तथा आरोपी को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। कारवाई में थानाधिकारी कमलसिंह की अगुवाई में कांस्टेबल बजरंगलाल, दिनेश कुमार, रामलाल एवं तेजाराम की टीम सम्मिलित रही।
विज्ञापन
यह था घटनाक्रम
पुलिस के अनुसार इस मामले में 9 जून 2023 को पीड़िता का परिवाद इस आशय पर प्राप्त हुआ कि वह अपने पति व भाई के साथ मोटरसाइकिल पर भीमाणा से कैलाशनगर जा रही थी। उडवारिया टोल नाका पर उसके पति व भाई पानी लेने गए थे। तब वह मोटरसाइकिल के पास खड़ी थी। उस दौरान आरोपी व उसके साथ एक अन्य व्यक्ति कार लेकर वहां आए। आरोपियों ने उसे जबरदस्ती डराते धमकाते हुए कार में बिठाया तथा वहां से ले गए। इसके बाद आरोपी से उसे पूना में बंधक बनाकर रखा तथा उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। इस पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
विज्ञापन