फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Aam Aadmi Party started membership drive in Rajasthan

Rajasthan Election: 'आप' ने शुरू किया सदस्यता अभियान, नंबर साझा कर लोगों को बताया नया विकल्प

Sat, 28 Jan 2023 07:49 AM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 28 Jan 2023 07:49 AM IST
सार

आम आदमी पार्टी ने राजस्थान में सदस्यता अभियान का शुभारंभ करते हुए लोगों को जारी किया मोबाइल नंबर। लोगों से जुड़ने की अपील कर बताया कि राजस्थान की जनता को आम आदमी पार्टी एक नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिली है।

विज्ञापन
Aam Aadmi Party started membership drive in Rajasthan
आम आदमी पार्टी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ. संदीप पाठक और राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने राजस्थान में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया। डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि उन्होंने कहा कि हम सकारात्मक बनाम नकारात्मक चुनाव लड़ेंगे। इस जरिए हम देश के कोने-कोने में सकारात्मक राजनीति लेकर आएंगे। वहीं, विनय मिश्रा ने कहा कि राजस्थान की जनता को आम आदमी पार्टी एक नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिली है। वे जयपुर स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

विज्ञापन


आप के आने से राजस्थान के लोगों में एक नई उम्मीद नज़र आई
डॉ. संदीप पाठक ने कहा कि आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए राजस्थान वासी 8080809064 पर मिस कॉल कर सकते हैं। इन सभी साथियों की मदद से आम आदमी पार्टी पूरी मजबूती से राजस्थान चुनाव लड़ेगी। हम राजस्थान में पूरी मजबूती से चुनाव लड़ने के लिए तैयार हैं। राजस्थान को आम आदमी पार्टी एक नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिल रही है। आप के आने से राजस्थान के लोगों में एक नई उम्मीद नजर आई है। खुशी की बात यह है कि राजस्थान के कई साथी आम आदमी पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। बहुत लोग ऐसे हैं जिनको यह नहीं पता है कि पार्टी की सदस्यता के लिए क्या करना है। उन लोगों के लिए हमने एक आसान तरीका निकाला है।
विज्ञापन


सदस्यता अभियान का शुभारंभ
आम आदमी पार्टी राजस्थान में आज सदस्यता अभियान का शुभारंभ कर रही है। हम एक नंबर लॉन्च कर रहे हैं, जिसके जरिए लोग हमारे संगठन से आसानी से जुड़ सकेंगे। यह नंबर 8080809064 है। आम आदमी पार्टी से जुड़ने के लिए इस नंबर पर मिस कॉल करें। हम चाहते हैं कि राजस्थान से ज्यादा से ज्यादा साथी 'आप' से जुड़ें जिससे हम राजस्थान में जमीनी स्तर पर विकास कार्य कर सकें। यह केवल तभी मुमकिन है जब राजस्थान के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग आम आदमी पार्टी से जुड़ेंगे। संगठन जितना बड़ा होगा, राजस्थान वासियों की हर छोटी बड़ी समस्या को समझने में उतनी आसानी होगी। हम राजस्थान में सकारात्मक बनाम नकारात्मक चुनाव लड़ेंगे। इस जरिए हम देश के कोने-कोने में सकारात्मक राजनीति लेकर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राजस्थान की जनता को नया विकल्प मिला
आप विधायक एवं राजस्थान चुनाव प्रभारी विनय मिश्रा ने कहा कि हमारा मुख्य लक्ष्य राजस्थान में अपने संगठन को मजबूत बनाना है। संगठन जितना मजबूत होगा, पार्टी भी उतनी मजबूत बनेगी। संगठन को कैसे मजबूत बनाना है और जमीनी स्तर पर कैसे काम करना है, इसके लिए हम सभी साथियों से सुझाव लेंगे। यह इसलिए जरूरी है क्योंकि राजस्थान वासी होने के नाते यह लड़ाई आप लोगों को लड़ना है। राजस्थान की जनता को आम आदमी पार्टी एक नए और बेहतर विकल्प के रूप में मिली है। जिससे राजस्थान के लोग काफी उत्सुक नज़र आ रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed