फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A young man died after being struck by an electric current in Kekri news

Kekri News: करंट की चपेट में आने से बुझा घर का चिराग, मातम में बदली दीपावली की खुशियां

Fri, 01 Nov 2024 06:15 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, केकड़ी Published by: शबाहत हुसैन Updated Fri, 01 Nov 2024 06:15 PM IST
सार

Kekri: केकड़ी शहर में दीपावली पर्व पर खुशियां मना रहे एक परिवार पर उस समय वज्रपात हो गया, जब त्यौहार पर घर सजा रहा परिवार का जवान बेटा बिजली की झालरें लगाते समय अचानक करंट की चपेट में आकर काल के क्रूर पंजों का शिकार हो गया।

विज्ञापन
A young man died after being struck by an electric current in Kekri news
युवक की मौत - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

केकड़ी शहर में देवगांव गेट के बाहर कंजर बस्ती में शुक्रवार सुबह करंट की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद परिवार में कोहराम छा गया। देखते ही देखते इस परिवार की दिवाली की खुशियां मातम में बदल गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार कंजर बस्ती में रहने वाले हेमराज कंजर का परिवार उत्साहपूर्वक दीपावली का त्यौहार मनाने की तैयारियों में जुटा हुआ था। हेमराज का 18 वर्षीय पुत्र विकास घर पर विद्युत चालित झालरें लगाकर घर को सजा रहा था। इसी दौरान करंट की चपेट में आ गया। करंट का झटका लगते ही विकास अचेत हो गया। अचानक हुए इस हादसे से परिवार के लोग स्तब्ध रह गए।

विज्ञापन


हादसे के समय मोहल्ले में काफी चहल-पहल थी। जिससे तुरन्त वहां काफी लोग पहुंच गए। वहां मौजूद लोगों ने विकास को तुरन्त राजकीय जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।हादसे से परिवार में मातम छा गया। देखते ही देखते खुशियों से चहक रहे परिवार पर नियति का ऐसा क्रूर प्रहार हुआ कि खुशियां रुदन में बदल गई। घर के जवान बेटे की मौत से स्तब्ध परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे से पूरे मोहल्ले में शोक की लहर दौड़ गई। सूचना पर सिटी थाना पुलिस के हेड कांस्टेबल रामस्वरूप मय पुलिस जाप्ता अस्पताल पहुंचे और पंचनामा व पोस्टमार्टम आदि की कार्रवाई की। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिया गया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed