{"_id":"6447569565fc96f4820afbd6","slug":"a-young-man-committed-suicide-by-hanging-himself-at-the-movement-site-of-saini-samaj-in-bharatpur-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: सैनी समाज के आंदोलन स्थल पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: सैनी समाज के आंदोलन स्थल पर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, लोगों ने किया हंगामा
Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 25 Apr 2023 09:57 AM IST
सार
भरतपुर जिले में सैनी, माली, शाक्य, मौर्य समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन के बीच धरनास्थल पर एक युवक का शव पेड़ से लटका मिला। आशंका है कि युवक ने फंदा लगाकर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
भरतपुर में युवक ने की आत्महत्या
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर जिले में सैनी, माली, शाक्य, मौर्य समाज का 12 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर अरोदा पर आंदोलन चल रहा है। आंदोलनकारी आज 5वें दिन हाईवे पर बैठे हुए हैं। इस दौरान एक व्यक्ति का शव आंदोलन स्थल के पास एक पेड़ से लटका हुआ मिला। इसके बाद मौके पर हंगामा खड़ा हो गया।
विज्ञापन
भरतपुर के आंदोलन स्थल पर आज सुबह एक व्यक्ति ललिता मुडीया निवासी मोहन सिंह का शव पेड़ पर लटका हुआ मिला। मौके पर काफी संख्या में पहले से मौजूद लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया और जबरदस्त तरीके से नारेबाजी की। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला आरबीएम अस्पताल की मोर्चरी पहुंचाया। सुसाइड के पीछे क्या कारण रहे हैं ये अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। उधर, रात्रि को आंदोलन स्थल से 16 सदस्य प्रतिनिधिमंडल जयपुर वार्ता के लिए गया हुआ है।
विज्ञापन