{"_id":"5f6813e8a7a7322b663c43d7","slug":"a-man-killed-his-uncle-over-water-disputes-in-kota-in-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: पानी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने की अपने चाचा की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: पानी को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति ने की अपने चाचा की हत्या
Mon, 21 Sep 2020 08:16 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Tanuja Yadav
Updated Mon, 21 Sep 2020 08:16 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बूंदी जिले में फसल की सिंचाई के लिए पानी को लेकर विवाद के बाद एक व्यक्ति ने अपने 50 वर्षीय चाचा को लाठी से पीट-पीटकर मार डाला। पुलिस ने बताया कि यह घटना शनिवार रात में हुई और आरोपी के खिलाफ हत्या का एक मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया गया है।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया गया। मृतक की पहचान बूंदी जिले के देई थाना अंतर्गत मोतीपुरा गांव के सुखलाल मीणा (50) के तौर पर हुई। देई के थाना प्रभारी नारायण राम ने बताया कि कुआं से पानी लेने को लेकर सुखलाल और उसके भतीजे हंसराज के बीच विवाद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया की पानी की मोटर लगाने को लेकर चाचा और भतीजे में बहस हुई थी और यह बहस झगड़े में तब्दील हो गई। पुलिस ने बताया कि दोनों पक्षों के लोग वहां आ गए और उनमें मारपीट हो गई। हंगामा सुनकर गांव के लोग इकट्ठा हो गए और घायल सुखलाला को देई अस्पताल ले गए।
विज्ञापन
सुखलाल की हालत गंभीर थी, इसलिए उसे बूंदी जिले के अस्पताल में रेफर कर दिया गया। बूंदी अस्पताल में सुखलाल की मौत हो गई। इस झगड़े में आरोपी की मां भी घायल हुई हैं। आरोपी को भी कई चोटें आई हैं और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है।
पुलिसकर्मी ने बताया कि आरोपी ने स्वीकार किया है कि उसने गुस्से में आकर लाठियों से प्रहार कर अपने चाचा को मार डाला। पुलिस ने जानकारी दी है कि इस मामले में आगे जांच की जा रही है ।