फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A gravel laden tractor hit tempo in Dholpur two died

Rajasthan: महिलाओं को फैक्ट्री ले जा रहे टेम्पो को बजरी से भरे ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, दो की मौत, 4 गंभीर घायल

Tue, 17 May 2022 10:13 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 17 May 2022 10:13 AM IST
सार

राजस्थान के धौलपुर में बजरी से भरे ट्रैक्टर ने महिलाओं को फैक्ट्री ले जा रहे टेम्पो को टक्कर मार दी। इस हादसे में दो महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। चार गंभीर रूप से घायल है। 

विज्ञापन
A gravel laden tractor hit tempo in Dholpur two died
dholpur road accident - फोटो : Social Media

विस्तार

सुप्रीम कोर्ट ने बजरी के अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाया है, इसके बाद भी बजरी माफिया के वाहन सड़कों पर मौत बनकर घूम रहे हैं। राजस्थान के धौलपुर में रीको स्थित ग्लव्स फैक्ट्री में काम करने वाली महिलाओं को ले जा रहे टेम्पो को अवैध बजरी ले जा रहे ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई। वहीं, चार महिलाएं गंभीर रूप से जख्मी हैं। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन


प्राप्त जानकारी के अनुसार पुराना शहर स्थित जाटव बस्ती और किरी मोहल्ले की महिला मजदूर टेम्पो से रीको स्थित फैक्ट्री जा रही थी। तभी सदर थाना क्षेत्र में नारायण ढाबे के सामने हाईवे की बाईपास सड़क पर रॉन्ग साइड आ रहे अवैध चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर ने टेम्पो को टक्कर मार दी। हादसे में टेम्पो में सवार महिला मजदूर बबीता पत्नी घनश्याम उम्र 50 वर्ष और नत्थो पत्नी सोवरन उम्र 60 साल की मौके पर ही मौत हो गई। टेम्पो में सवार 4 महिला मजदूर राखी पत्नी संजय उम्र 34 वर्ष, अनीता पत्नी प्रदीप उम्र 35 वर्ष, मंजू पत्नी भगवत उम्र 36 वर्ष और ममता पत्नी विनोद उम्र 30 वर्ष गंभीर रूप से घायल है। उन्हें सदर थाना पुलिस की मदद से जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। पूरे मामले में सदर थाना प्रभारी दीपक बंजारा ने बताया कि हादसा किस वाहन से हुआ, इसकी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन


तीन महीनों में छह की मौत  
घड़ियाल अभयारण्य क्षेत्र होने से सुप्रीम कोर्ट ने चंबल की बजरी के खनन पर प्रतिबंध लगा रखा है। इसके बावजूद माफिया पुलिस से नजरें बचाकर तेज गति से चंबल बजरी से भरे ट्रैक्टर निकाल रहे हैं। इस वजह से धौलपुर में ही पिछले 3 महीनों में छह से अधिक लोग सड़क हादसों में जान गंवा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed