फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A CRPF constable has locked himself in his house inside the CRPF training centre premises in Jodhpur 

Jodhpur: सीआरपीएफ जवान ने पत्नी और बेटी को घर में बना रखा था बंधक, अब खुद को मारी गोली

Mon, 11 Jul 2022 01:34 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Amit Mandal Updated Mon, 11 Jul 2022 01:34 PM IST
सार

जवान ने अपने घर की बालकनी में आकर मशीनगन से कई बार फायरिंग की। उसकी मांग पर आईजी सीआरपीएफ ने पहुंच कर जवान से बातचीत भी की थी लेकिन अचानक जवान ने उनके सामने ही खुद की गोली मार ली।

विज्ञापन
A CRPF constable has locked himself in his house inside the CRPF training centre premises in Jodhpur 
जोधपुर में सीआरपीएफ जवान ने पत्नी बेटी को बनाया बंधक - फोटो : Social Media

विस्तार

सीआरपीएफ के एक कांस्टेबल ने अपने परिवार के साथ जोधपुर में सीआरपीएफ प्रशिक्षण केंद्र परिसर के अंदर अपने घर में खुद को बंद कर लिया था। किसी के पास आने पर उसने हवा में फायरिंग शुरू कर दी। छुट्टी न मिलने से नाराज जवान ने अपनी पत्नी और छह साल की बेटी को 18 घंटे तक बंधक बनाए रखा। 

विज्ञापन


डीसीपी जोधपुर ईस्ट अमृता दुहन ने जानकारी दी कि हमने उससे संपर्क स्थापित करने की कोशिश की लेकिन उसने बात करने से इनकार कर दिया। हमने सभी एहतियात बरता क्योंकि वह अपनी पत्नी और बेटी के साथ था। आशंका है कि वह किसी बात से परेशान था।  
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


एक जवान का हाथ भी काट दिया

बताया जा रहा है कि रविवार को छुट्टी को लेकर सीआरपीएफ जवान नरेश जाट की अधिकारियों से बहस हुई थी। बहस के बाद नाराज होकर उसने एक जवान का हाथ भी काट दिया था। इसके बाद शाम पांच बजे जवान ने सीआरपीएफ परिसर स्थित अपने आवास में खुद को परिवार सहित बंधक बना लिया। उसके साथ पत्नी और बेटी थी।



मशीनगन से की फायरिंग
नरेश के पास इंडियन स्माल आर्म सिस्टम (आईएनएसएएस) 5.56 यानी लाइट मशीनगन थी। उसने पुलिस के उसके घर के पास आने पर 12 हवाई फायर किए। जिसके बाद पुलिस जवान लाउडस्पीकर से उसे समझाने में जुटे रहे। उसके हाथ में मशीनगन देखकर पुलिस जवान उसके घर में प्रवेश नहीं कर सके। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस कमिश्नर रविदत्त गौड़ सहित अन्य अधिकारी भी सीआरपीएफ केंद्र पहुंचे।

रविवार शाम पांच बजे नरेश जाट ने अपना मोबाइल ऑन किया था। उससे अधिकारियों ने बात कर समझाइश का प्रयास किया। उसने आईजी सीआरएफ को बुलाने की मांग रखी थी। सोमवार को आईजी सीआरपीएफ ने पहुंच कर जवान से बातचीत भी की थी लेकिन उसने खुद को गोली मार ली। सीआरपीएफ परिसर में एंबुलेंस बुलाकर उसे गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed