फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A child abuser arrested for raping a seven-year-old girl in Nagaur

Rajasthan: नागौर में बच्ची से दुष्कर्म मामला, एक बाल अपचारी निरुद्ध, दूसरे आरोपी की उम्र सात साल से कम

Fri, 08 Jul 2022 11:47 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: रोमा रागिनी Updated Fri, 08 Jul 2022 11:47 AM IST
सार

सात साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया और बच्ची को धमकी दी कि किसी को बताया तो तेरे मां-बाप को मार देंगे। जिसके बाद डरी-सहमी बच्ची पांच दिन तक दर्द सहती रही लेकिन अपने साथ हुई ज्यादती के बारे में किसी को नहीं बताया।

विज्ञापन
A child abuser arrested for raping a seven-year-old girl in Nagaur
नागौर में बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

नागौर में सात साल की बच्ची से दो नाबालिगों ने दुष्कर्म किया। इस मामले में पुलिस ने एक नाबालिग आरोपी को निरुद्ध किया है। वहीं दूसरे बच्चे की उम्र रिकॉर्ड में सात से कम होने के कारण उसे निरुद्ध नहीं किया जा सका है।

विज्ञापन


एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि पीड़ित बच्ची के पिता ने थाना मेड़ता रोड पर दो नामजद नाबालिगों के विरुद्ध एक रिपोर्ट दी। जिसमें बताया कि चार-पांच दिन पहले उसकी सात साल की उसकी बेटी को दो नाबालिग बहला-फुसलाकर कुंए के पास बने छपरे में ले गए और उसके साथ दुष्कर्म किया। रिपोर्ट पर आईपीसी की धाराओं और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मामले की जांच सीओ मेड़ता मदन लाल जैफ को सौंपी गई है। नामजद नाबालिग को दस्तयाब करने के लिए सीओ मदन लाल जैफ और थानाधिकारी राजपाल सिंह की टीम गठित की गई। दोनों टीमों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए नामजद एक नाबालिग को निरुद्ध किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 
डर के मारे दर्द सहती रही मासूम
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार चार जुलाई को बच्ची को पेट दर्द हुआ। जिसके बाद परिवार उसे राजकीय अस्पताल मेड़ता लेकर पहुंचा। यहां बच्ची को पेट दर्द की दवा दी गई। अगले दिन भी बच्ची की तबीयत में सुधार नहीं हुआ। जब मासूम को दर्द बर्दाश्त नहीं हुआ तो उसने पिता से अपने साथ हुई गलत हरकत के बारे में बताया।


पीड़ित बच्ची के पिता ने बताया कि करीब पांच-छह दिन पहले पड़ोस में ही रहने वाले दो नाबालिग आरोपी उसकी बेटी क बहला फुसला कर एक कुंए पर ले गए। वहीं एक छपरे पर ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। बच्ची चिल्लाने लगी तो लड़कों ने उसको धमकाया कि अगर कुछ बताया तो तेरे मम्मी पापा को चाकू से मार देंगे। धमकी से सहमी बच्ची किसी को अपना दर्द बयां न कर सकी और पांच दिन तक दर्द सहती रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed