{"_id":"5cac6613bdec2213f678493a","slug":"a-boy-of-delhi-rescued-from-jaipur-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान : दिल्ली से 2016 में अगवा लड़के को जयपुर से छुड़ाया गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान : दिल्ली से 2016 में अगवा लड़के को जयपुर से छुड़ाया गया
Tue, 09 Apr 2019 02:59 PM IST
आसिम खान
भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर
Published by: आसिम खान
Updated Tue, 09 Apr 2019 02:59 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली से 2016 में कथित रूप से अगवा किए गए एक लड़के को जयपुर से मुक्त कराया गया है और उसके परिवार को सौंप दिया गया है। पुलिस ने सोमवार को बताया कि लड़के के एक रिश्तेदार ने पुलिस को बताया कि उसका 13 साल का भतीजा 11 नवंबर 2016 को दिल्ली के शाहबाद डेयरी इलाके से लापता हो गया था। इसके बाद स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन
अपराध शाखा के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त राजीव रंजन ने बताया कि पीड़ित शाहबाद डेयरी इलाके के सर छोटू राम अखाड़ा में कुश्ती सीख रहा था। उन्होंने बताया कि दिल्ली पुलिस ने लड़के को मुक्त कराने के लिए 25,000 रुपये का इनाम घोषित किया था और तीन अप्रैल 2019 को मामले को अपराध शाखा को स्थानांतरित कर दिया गया।
विज्ञापन
चार अप्रैल को अपराध शाखा ने पता लगाया कि पीड़ित जयपुर में है और अगले दिन उसे राजस्थान की राजधानी के कांति नगर इलाके से मुक्त करा लिया गया। उन्होंने बताया कि हरियाणा के सोनीपत के फिरोजपुर बांगर निवासी दिनेश (22) को लड़के का अपहरण करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन