{"_id":"5d4d39518ebc3e6d1d71e20b","slug":"a-70-year-old-lady-raped-in-bundi-rajasthan-accused-sent-to-jail","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान: बूंदी में 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान: बूंदी में 70 साल की महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Fri, 09 Aug 2019 02:54 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 09 Aug 2019 02:54 PM IST
विज्ञापन
राजस्थान पुलिस
- फोटो : फाइल फोटो
राजस्थान के बूंदी जिले से 70 वर्ष की महिला के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। पुलिस ने बताया कि घटना मंगलवार की है, जब महिला अपने खेतों की रखवाली कर रही थी। तभी आरोपी ज्ञान सिंह मीणा ने महिला के साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
दीखेड़ा थाना के उपनिरीक्षक गुमान सिंह बताया कि महिला ने मंगलवार को मामले की शिकायत की थी, जिसका संज्ञान लेते हुए पुलिस ने तुरंत मीणा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की। महिला ने बताया कि घटना के समय आरोपी नशे में धुत था।
विज्ञापन
आरोपी बूंदी जिले के देई गांव का निवासी है। ज्ञान सिंह को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया गया था। जिसके बाद उसे गुरूवार को कोर्ट के सामने पेश किया गया। सुनवाई के बाद कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। शुक्रवार को महिला का बयान मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में आपराधिक प्रक्रिया संहिता की धारा 164 के अंतर्गत दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को जेल भेज दिया गया है, जहां उससे मामले में आगे पुछताछ की जाएगी।
विज्ञापन