फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   A 4 year old girl fell into a borewell in Melana village of Jodhpur, Rajasthan

नहीं बच पाई बोरवेल में गिरी चार साल की सीमा, 13 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन

Tue, 21 May 2019 09:35 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: Gaurav Pandey Updated Tue, 21 May 2019 09:35 AM IST
विज्ञापन
A 4 year old girl fell into a borewell in Melana village of Jodhpur, Rajasthan
बोरवेल में गिरी सीमा का शव बाहर निकाला गया - फोटो : एएनआई

राजस्थान के जोधपुर जिले में मेलाना गांव में 13 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद भी चार साल की बच्ची सीमा को नहीं बचाया जा सका है। सीमा का शव मंगलवार सुबह बाहर निकाला गया। वह सोमवार की शाम 350 फीट गहरे बोरवेल में गिर गई थी। 


loader

एंबुलेंस की सहायता से बच्ची को ऑक्सीजन उपलब्ध कराई जा रही थी। पुलिस, सिविल डिफेंस व एसडीआरएफ की टीम ने सोमवार की शाम रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया था। जब केबल के सहारे बोरवेल कैमरा उतारा गया तो पता चला कि वह 130 फीट पर फंसी थी। शाम सात बजकर 30 मिनट तक बाेरवेल के समानांतर खुदाई शुरू की गई थी।
 



जानकारी के मुताबिक रात आठ बजे तक उसके रोने की आवाज सुनाई दे रही थी। लेकिन रात 11 बजे तक वह 230 फीटी की गहराई तक चली गई। वह धीरे-धीरे नीचे की ओर खिसकती जा रही थी। रात 2 बजे तक कैमरे में पानी दिखा, पर सीमा नजर नहीं आई। सुबह रेस्क्यू टीम ने बोरवेल से उसका शव बाहर निकाला।

बच्ची के दादा का कहना है कि खेत के बोरवेल का पंप खराब हो गया था। जिसके चलते उसे बाहर निकालकर वायरिंग का काम किया जा रहा था। तब वह आसपास ही खेल रही थी। उसे एक चींटी ने काट लिया, जिसके बाद वह अपने दादा के पास आई।

इस दौरान वह पीछे की ओर जाने लगी और घास में उसका पैर धंस गया। जिसके बाद वो बोरवेल में गिर गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व बावड़ी एसडीएम मौके पर पहुंचे। साथ ही रात तक एडीएम द्वितीय महिपाल कुमार, भोपालगढ़ विधायक पुखराज गर्ग व ओसियां विधायक दिव्या मदेरणा भी पहुंचे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed