{"_id":"643584c6bb21334042098aa3","slug":"8-year-old-missing-girl-recovered-from-ratlam-station-reward-of-5-thousand-to-kota-police-team-2023-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota: 8 साल की गुमशुदा बच्ची को कोटा पुलिस ने MP के रतलाम स्टेशन से किया बरामद, टीम को 5 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota: 8 साल की गुमशुदा बच्ची को कोटा पुलिस ने MP के रतलाम स्टेशन से किया बरामद, टीम को 5 हजार का इनाम
Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 11 Apr 2023 09:33 PM IST
सार
कोटा के बजरिया रेलवे स्टेशन से गुम हुई खानाबदोश 8 साल की बच्ची को 2 दिन के अंदर पुलिस ने मध्यप्रदेश के रतलाम रेलवे स्टेशन से दस्तयाब कर लिया। जिसे बाल कल्याण समिति के सदस्य के समक्ष पेश कर शिशु गृह भेजा गया। बालिका को दस्तयाब करने वाली टीम को 5000 रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन से बरामद हुई बच्ची।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
कोटा सिटी एसपी शरद चौधरी ने बताया कि 8 अप्रैल को कुन्हाड़ी निवासी रेखा पत्नी बंशी ने घटना के संबंध में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में बताया कि 8-10 दिन से वह अपने बेटे और दो बेटियों के साथ बजरिया रेलवे स्टेशन पर खानाबदोश रह जीवन यापन कर रही है। 8 साल कि उसकी बड़ी बेटी रोशनी 7 अप्रैल की सुबह बिना बताए कहीं चली गई। किसी ने उसे अगवा कर लिया है। रिपोर्ट पर अपहरण का मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
स्टेशन के वीडियो में बच्ची हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से मुंबई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन गोल्डन टेम्पल मेल में बैठती दिखी
8 साल की बच्ची के अपहरण को गंभीरता से लेकर एसपी चौधरी द्वारा एएसपी प्रवीण जैन, सीओ शंकर लाल के निर्देशन और एसएचओ भीमगंज मंडी जितेंद्र सिंह शेखावत के नेतृत्व में एक स्पेशल टीम गठित की। गठित टीम ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज देखें और लोगों से पूछताछ की। रेलवे स्टेशन की फुटेज में बालिका हजरत निजामुद्दीन दिल्ली से मुंबई सेंट्रल जाने वाली ट्रेन गोल्डन टेम्पल मेल में बैठती हुई नजर आई।
विज्ञापन
बालिका रोशनी को ढूंढ निकालने पर पुलिस टीम को 5000 रुपए का इनाम
इस फुटेज के आधार पर टीम ने इस ट्रेन का जिस जिस स्टेशन पर ठहराव है, उन सभी स्टेशन पर लगे सीसीटीवी की फुटेज देखी तो रतलाम रेलवे स्टेशन की फुटेज में बच्ची दिखाई दी। इस पर टीम ने वहां से बच्ची को दस्तयाब कर लिया। बालिका रोशनी की दस्तयाबी में थाना भीमगंज मंडी से एसएचओ जितेंद्र सिंह शेखावत, प्रोबेशनर एसआई लोकेश मीणा, कॉन्स्टेबल मोहम्मद हुसैन, विनोद, साइबर सेल से हेड कांस्टेबल सुरेश, कॉन्स्टेबल इंद्र सिंह और मानव तस्करी टीम से हेड कांस्टेबल ओम दत्त, श्योजी राम और महिला कॉन्स्टेबल आरती शामिल थे। टीम के इन सदस्यों को एसपी चौधरी द्वारा 5000 रुपये का इनाम दिया गया है।
विज्ञापन