{"_id":"5bc1f503bdec2269845a8cf2","slug":"8-people-died-in-jaisamand-salumber-road-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ की मौत, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उदयपुर में भीषण सड़क हादसा, तीन बच्चों समेत आठ की मौत, पिकनिक मनाने जा रहे थे बच्चे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 07:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के उदयपुर जिले में एक सड़क दुर्घटना में आठ लोगों की मौत हो गई। जिसमें तीन बच्चे व पांच शिक्षक शामिल हैं। दुर्घटना कार और डंपर के बीच जबरदस्त टक्कर होना बताया जा रहा है। ये सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार उदयपुर-बांसवाड़ा हाईवे पर खेराड गांव के निकट वाहन का संतुलन बिगड़ा गया, जिससे तेज रफ्तार डंपर से जबरदस्त टक्कर हो गई। हुई घटना इतनी तेज थी कि कार एक तरफ से बुरी तरह पिचक गई। मरने वाले सभी जने कार में सवार थे। जिसने भी शिक्षकों व बच्चों के क्षत-विक्षत शवों को देखा, उसकी रूह कांप गई।
विज्ञापन
हादसे में एक अन्य महिला शिक्षक और दो बच्चे भी बुरी तरह घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया। घायलों की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने कार में फंसे आठ को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
दुर्घटना का कारण कार और ट्रक में जबरदस्त टक्कर होना बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक ये सभी पिकनिक मनाने जा रहे थे। सलुंबर स्थित एक निजी स्कूल के तीन बच्चों बच्चों और पांच महिला शिक्षकों की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार निजी स्कूल में पेरेंट्स-टीचर्स मीटिंग थी, जिसके बाद कुछ टीचर्स व कुछ बच्चे पिकनिक के लिए कार से निकले थे। कार भी एक महिला शिक्षक ही चला रही थी।