{"_id":"6273e901d5d34e6ab8770682","slug":"74-new-cases-of-corona-found-in-jaipur","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: कोरोना के 74 नए केस मिले, मानसरोवर इलाके में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित, सक्रिय मरीज 400 के करीब ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: कोरोना के 74 नए केस मिले, मानसरोवर इलाके में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित, सक्रिय मरीज 400 के करीब
Thu, 05 May 2022 08:40 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 05 May 2022 08:40 PM IST
सार
राजस्थान के जयपुर में कोरोना संक्रमण के मामले लगातार सामने आ रहे है। गुरुवार को यहां 74 नए मरीज मिले। दस दिन में तीसरी बार शहर में 50 से ज्यादा संक्रमित दर्ज हुए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
राजस्थान की राजधानी जयपुर में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। शहर में मिले संक्रमितों की संख्या में एक बार फिर बड़ा इजाफा हुआ है। यहां कोरोना के 74 केस सामने आए हैं। इससे सक्रिय मरीजों की संख्या अब 400 के करीब पहुंच गई है।
विज्ञापन
शहर में सबसे ज्यादा 17 संक्रमित केस मानसरोवर एरिया में मिले हैं। प्रताप नगर, सोडाला, जोबनेर 5-5, मालवीय नगर में 7, शास्त्री नगर, वैशाली नगर, जगतपुरा में 3-3, जेएलएन मार्ग, सीतापुरा में 2-2 और भांकरोटा, आदर्श नगर में 4, सिविल लाइंस, पुरानी बस्ती, झोटवाड़ा, सिविल लाइन्स, सी-स्कीम समेत अन्य जगहों पर एक-एक केस मिला है।
विज्ञापन
जयपुर में संक्रमितों मरीजों की संख्या में हर दिन इजाफा हो रहा है। गुरुवार को दस दिन में तीसरी बार 50 से ज्यादा संक्रमित सामने आए हैं। राहत की बात यह है कि शहर में मिल रहे ज्यादातर कोरोना संक्रमितों का इलाज घर पर ही हो रहा है।
विज्ञापन