फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   70 year old retired postman killed his wife wrote on the wall to donate the house to Gaushala in jodhpur

Rajasthan: पत्नी की हत्या कर बुजुर्ग ने की खुदकुशी, दीवार पर लिखा- जो मकान खरीदेगा-बेचेगा उसका सत्यानाश होगा

Sun, 26 Feb 2023 05:20 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 26 Feb 2023 05:20 PM IST
सार

बुजुर्ग दीपाराम की पत्नी कई साल पहले एक हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद से बिस्तर पर थीं। दीपाराम ही उनकी देख-रेख किया करते थे। पड़ोसी भी खाना देकर उनका सहयोग किया करते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बुढ़ापे और अकेलेपन से तंग आकर दीपाराम ने पहले पत्नी की हत्या फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
70 year old retired postman killed his wife wrote on the wall to donate the house to Gaushala in jodhpur
दीवार पर लिखा मकान गोशाला को दान करना। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर के डांगियावास थाने के बावरला गांव में एक 70 साल के बुजुर्ग ने अपनी की हत्या कर दी। हत्या बाद बुजुर्ग ने भी फांसी लगाकर जान दे दी। बुजुर्ग दीपाराम दमामी डाक विभाग के पूर्व कर्मचारी थे। दस साल पहले वे पोस्टमैन पद से रिटायर्ड हुए थे। उनकी पत्नी सुकमा देवी 65 साल की थी। दंपति के कोई संतान नहीं थी, वे दोनों अकेले की घर में रहते थे। 

विज्ञापन


शनिवार रात को बुजुर्ग दीपराम ने पत्थर से सिर कुचलकर पत्नी सुकमा की हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंखे से लटकर फांसी लगा ली। खुदकुशी से पहले दीपाराम ने कमरे की दीवार पर   लिखा- यह मकान कोई भी बेचता या खरीदता है तो उसका सत्यानाश हो जाएगा। यह सिर्फ और सिर्फ गोशाला ही रखे। (मकान गोशाला के लिए है)
विज्ञापन


डांगियावास थाना पुलिस ने बताया कि दीपाराम और सुकमा देवी भांवरला गांव में रहते थे। शनिवार को पड़ोसी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों को मथुरा दास माथुर अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि दीपाराम गायों की सेवा करते रहते थे। गोशाला के लिए दान भी दिया करते थे। कई बार उन्होंने  पड़ोसियों से गोशाला खोलने की बात कही थी, हालांकि वे ऐसा नहीं कर पाए। अपने उस सपने को पूरा करने के लिए सुसाइड से पहले उन्होंने दीवार पर  मकान और अपनी संपत्ति गोशाला के लिए दान करने की बात लिखी है।

जानकारी के अनुसार दीपाराम ने आत्महत्या से पहले अपने पड़ोसी को फोन कर पुलिस बुलाने की बात कही थी। कुछ देर बाद वह घर पहुंचा तो दीपाराम ने दरवाजा नहीं खोला और कुछ देर बाद आने की बात कही। इसके कुछ देर बाद पड़ोसी वापस पहुंचा तो किसी ने दरवाजा नहीं खोला। उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो दीपाराम फंदे पर लटक रहे थे।


दीपाराम की पत्नी कई साल पहले एक हादसे का शिकार हो गई थीं। जिसके बाद से बिस्तर पर थीं। दीपाराम ही उनकी देख-रेख किया करते थे। पड़ोसी भी खाना देकर उनका सहयोग किया करते थे। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि बुढ़ापे और अकेलेपन से तंग आकर दीपाराम ने पहले पत्नी की हत्या फिर खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed