{"_id":"cb36a112-c46a-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"70-year-old-beaten-up-in-police-station","type":"story","status":"publish","title_hn":"70 साल के वृद्व को पुलिस थाने में पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
70 साल के वृद्व को पुलिस थाने में पीटा
उदयपुर
Updated Fri, 24 May 2013 05:39 PM IST
विज्ञापन
उदयपुर जिले के झालोड़ थाने में एक 70 साल के वृद्व को एएसआई ने थप्पड़ मार दिया। इससे वृद्घ के कान से खून निकलने लगा और वह कोमा में चले गए।
विज्ञापन
घायल वृद्घ हरीलाल बुधवार को अपनी बहन को मनाने झालोड़ थाने में गए थे।
परिजनों के अनुसार गोराणा निवासी धन्नीबाई अपने बेटे भंवरलाल और बहू के खिलाफ प्रताड़ना और खाना नहीं देने की शिकायत करने गई थीं।
यह पता चलने पर भंवरलाल अपनी मां को मनाने के लिए अपने मामा हीरालाल को पुलिस थाने ले गए। जब हीरालाल अपने भानजे भंवरलाल के साथ थाने पहुंचे तो वहां उनमें बहस हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का आरोप है कि हीरालाल के बोलने पर एएसआई अजीज मोहम्मद ने बिना वजह ही उन्हें थप्पड़ मार दिया।
जोर से थप्पड़ मारने से कान में अंदरूनी चोट लग गई और खून निकलने लगा। इससे हीरालाल अचेत हो गए।
उन्हें जल्द ही झाड़ोल के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में ले जाया गया, जहां से उन्हें उदयपुर के एमबी अस्पताल में रेफर कर दिया।
डॉक्टर ने हीरालाल के सिर में खून जमे होने की बात कही है और हालत गंभीर बताई है।
हालांकि, पुलिस ने मारपीट से इनकार कर परिजनों की धक्का-मुक्की में वृद्ध के घायल होने की बात कही है।
पुलिस अधीक्षक हरिप्रसाद शर्मा ने कोटड़ा उप अधीक्षक को मामले की जांच सौंपते हुए एएसआई अजीज मोहम्मद को जांच होने तक लाइन हाजिर कर दिया है।