{"_id":"62ab23efa8e4216e455fbd00","slug":"63-thousand-rupees-withdrawn-from-12th-topper-raveena-account-alwar-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: बकरियां चराकर टॉप करने वाली रवीना से ठगी, खाते से निकाले 63 हजार, ऐसे जुटाई गई थी यह रकम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: बकरियां चराकर टॉप करने वाली रवीना से ठगी, खाते से निकाले 63 हजार, ऐसे जुटाई गई थी यह रकम
Thu, 16 Jun 2022 06:07 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 16 Jun 2022 06:07 PM IST
सार
राजस्थान के अलवर में कड़ी मेहनत से पढ़ाई कर 12वीं में टॉप करने वाले रवीना के साथ ठगी हो गई है। आर्थिक मदद का भरोसा देकर साइबर ठगों ने उसकी मां के खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए हैं।
विज्ञापन
इस झोपड़ीनुमा घर में रहती है रवीना।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान में बकरी चराकर 12वीं की परीक्षा में तीन ब्लॉक में टॉप करने वाली रवीना गुर्जर एक बार फिर चर्चा हैं। साइबर ठगों ने मदद के नाम पर उनकी मां के खाते से 63 हजार रुपये निकाल लिए। ठगों ने यह राशि तीन बार में निकाली है। रवीना के टॉप कर चर्चा में आने के बाद लोगों ने जनसहयोग से 63 हजार रुपये जुटाए थे। मदद करने के नाम पर ठगों ने उनका पूरा अकाउंट खाली कर दिया। जानकारी लगने पर रवीना ने अलवर के नारायणपुर थाने में केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 13 जून को रवीना के पास 8303228268 इस नंबर से फोन आया। उसके फोन उठाते ही दूसरी तरफ से बात कर रहे युवक ने उससे कहा कि वह उसकी आर्थिक रूप से मदद करना चाहता है। इसके बाद आरोपी साइबर ठग ने रवीना से फोन पे पर यूपीआई पिन बनवाया।
विज्ञापन
आरोपी की बातों को सच मानकर रवीना ने उसे ओटीपी सहित अन्य जानकारी भी दे दी। कुछ देर बाद ही उसकी मां के खाते से रुपये निकाले जाने लगे। आरोपी ने अकाउंट से 25-25 हजार रुपये दो बार और फिर 13 हजार रुपये निकाल लिए। रवीना ने अकाउंट बैलेंस चेक किया तो उसमे एक भी रुपया नहीं था। इसके बाद उसने परिजनों को पूरी बात बताई और थाने पहुंचकर केस दर्ज कराया।
विज्ञापन
17 साल की रवीना गुर्जर अलवर के नारायणपुर कस्बे के पास स्थित गढ़ी मामोड़ गांव की रहने वाली है। उसने गांव के ही सरकारी स्कूल से 12वीं की पढ़ाई की। 12 साल पहले सांप के डसने से पिता रमेश की मौत हो गई थी। वह अपने पीछे चार बच्चों और अपनी पत्नी को पीछे छोड़ गए। रवीना की मां हार्ट की मरीज हैं। हार्ट के दोनों वॉल्व खराब होने के कारण उनका ऑपरेशन भी हो चुका है। परिवार की मदद करने के लिए रवीना बकरियां भी चराया करती है। राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा जारी 12वीं कला वर्ग के परिणाम में 93 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। तीन ब्लॉक में टॉप करने के बाद रवीना की आर्थिक हालत की जानकारी लोगों के सामने आई तो लोगों ने जनसहयोग से उसकी मां के खाते में 63 हजार रुपये जमा कराए गए थे।