{"_id":"64e61f3bd3f4e74ef30e8c1b","slug":"5000-prize-crook-omveer-alias-laden-arrested-by-dholpur-police-2023-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: 5000 का इनामी बदमाश लादेन को पुलिस ने दुर्वास के जंगलों से गिरफ्तार किया, अवैध हथियार भी बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: 5000 का इनामी बदमाश लादेन को पुलिस ने दुर्वास के जंगलों से गिरफ्तार किया, अवैध हथियार भी बरामद
Wed, 23 Aug 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 23 Aug 2023 08:31 PM IST
सार
धौलपुर से गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन पर हत्या, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण और राज्य कार्य में बाधा सहित करीब 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को ध्रुवास बालाजी मंदिर के पास से 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
कंचनपुर थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल मानवेंद्र को मुखबिर से बदमाश के ध्रुवास बालाजी मंदिर के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बदमाश को पकड़नें के लिए रवाना की गई। टीम ने घेराबंदी कर बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन (30) पुत्र बने सिंह निवासी लालोनी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से 15 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले हैं।
विज्ञापन
थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश ओमवीर पर हत्या, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण और राज्य कार्य में बाधा सहित करीब 27 मामले दर्ज हैं। बदमाश पर दलित उत्पीड़न जैसे भी गंभीर भी मामले दर्ज हैं। बदमाश से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन