फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   5000 prize crook Omveer alias Laden arrested by Dholpur police

Rajasthan: 5000 का इनामी बदमाश लादेन को पुलिस ने दुर्वास के जंगलों से गिरफ्तार किया, अवैध हथियार भी बरामद

Wed, 23 Aug 2023 08:31 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Aug 2023 08:31 PM IST
सार

धौलपुर से गिरफ्तार किए गए इनामी बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन पर हत्या, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण और राज्य कार्य में बाधा सहित करीब 27 मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
5000 prize crook Omveer alias Laden arrested by Dholpur police
पुलिस गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

धौलपुर जिले की कंचनपुर थाना पुलिस ने बुधवार को ध्रुवास बालाजी मंदिर के पास से 5 हजार रुपए के इनामी बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन को गिरफ्तार किया है। बदमाश के पास से पुलिस ने 315 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं।  

विज्ञापन


कंचनपुर थाना प्रभारी योगेंद्र शर्मा ने बताया कि कांस्टेबल मानवेंद्र को मुखबिर से बदमाश के ध्रुवास बालाजी मंदिर के पास होने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में एक टीम बदमाश को पकड़नें के लिए रवाना की गई। टीम ने घेराबंदी कर बदमाश ओमवीर उर्फ लादेन (30) पुत्र बने सिंह निवासी लालोनी को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश की तलाशी लेने पर उसके पास से 15 बोर का देशी कट्टा और जिंदा कारतूस मिले हैं।  
विज्ञापन


थाना प्रभारी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाश ओमवीर पर हत्या, हत्या का प्रयास, चौथ वसूली, अपहरण और राज्य कार्य में बाधा सहित करीब 27 मामले दर्ज हैं। बदमाश पर दलित उत्पीड़न जैसे भी गंभीर भी मामले दर्ज हैं। बदमाश से पुलिस की टीम पूछताछ कर रही है। पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed