{"_id":"d4762bfc-c132-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"5-year-old-raped-murdered-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच साल की बच्ची की बलात्कार के बाद हत्या
rape, murder, crime, rape in alwar, 5-year-old raped
Updated Mon, 20 May 2013 03:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के अलवर जिले के सैंथाली गांव में पांच साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। बच्ची का घर से अपहरण कर लिया गया था।
परिवार वालों को घटना का पता तब चला जब उन्हें घर से एक किलोमीटर दूर बेटी का शव मिला।
पुलिस के अनुसार परिवार के सारे लोग एक शादी में गए हुए थे। पीड़िता समेत तीन बच्चे घर पर ही थे।
जब परिवार शादी के बाद लौटा तो वे यह जानकर सदमे में थे कि उनकी एक बेटी गायब है। काफी खोजबीन के बाद परिवार को बच्ची का पता चला। उसका शव घर के पास के एक फार्म में मिला।
आरोपियों ने बच्ची का उस वक्त अपहरण कर लिया था जब उसका बड़ा भाई और बहन दूसरे कमरे में सो रहे थे।
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स ने इस बात की पुष्टि की है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म हुआ है।
अपराधियों ने वहशियाना तरीके से 5 साल की बच्ची की गर्दन भी तोड़ दी थी। बच्ची का लीवर पूरा डैमेज था और उसके शरीर पर 12 अलग-अलग गंभीर घाव थे।
गुस्साए गांववालों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारे लगाए और अलवर जयपुर मार्ग पर जाम लगा दिया।
6 घंटे बाद जाम उस वक्त खुला जब पुलिस ने 3 संदिग्धों को पूछताछ के लिए गिरफ्तार कर लिया।