फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   5 killed in bus and truck collision in Jodhpur Road Accident in Rajasthan

Rajasthan: जोधपुर में बस-ट्रक की टक्कर में चार की मौत, 32 घायलों में छह गंभीर, अस्पताल पहुंच CM ने की ये घोषणा

Fri, 06 Jan 2023 11:13 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जोधपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 06 Jan 2023 11:13 PM IST
सार

जोधपुर के मथानिया में हुआ हादसा इतना भयानक था लोग बस के केबिन में बुरी तरह फंस गए। सूचना पर पहुंची पुलिस और आसपास मौजूद लोगों ने जैसे-तैसे उन्हें बाहर निकला। इसके बाद एंबुलेंस और अन्य वाहनों के जरिए उन्हें अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
5 killed in bus and truck collision in Jodhpur Road Accident in Rajasthan
ट्रक और बस की आमने सामने से हुई टक्कर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोधपुर में बस-ट्रक की यह भिड़ंत आमने-सामने हुई। जिसमें बस में आग भी लग गई। 3 लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 1 घायल की अस्पताल ले जाने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई।  बस के केबिन में लोग भी सवारियां बुरी तरह से फंस गईं।

विज्ञापन


यह एक्सीडेंट दोपहर साढ़े 3 बजे के आसपास मथानिया इलाके में हुआ। सवारियों से भरी बस जोधपुर से चांडी की ओर जा रही थी। तभी मथानिया के पास सामने से आ रहे ट्रक से भीषण टक्कर हो गई। बस और ट्रक दोनों की स्पीड तेज थी । एक्सीडेंट के बाद मौके पर लोगों की चीख-पुकार मच गई। स्थानीय गांव के लोगों से सबसे पहले राहत बचाव शुरू किया। फिर पुलिस और एम्बुलेंस आई। हाईवे पर जा रहे लोगों ने अपनी गाड़ियां रोककर मदद कर और लोगों को बस से बाहर निकाला।
विज्ञापन


एक्सीडेंट के बाद बस में लगी आग को भी लोगों ने ही बुझाया। जिससे मौतों की संख्या बढ़ने से रुकी। सड़क हादसे में 24 घायल हैं। नरपत सिंह (75), भंवर लाल (24), किशना राम (38), तन सिंह (30) की मौत हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि भूराराम (18), वीरेंद्र सियाग (25), बाबूराम (55), सवाई सिंह (32), रघुवीर सिंह (10), राधा (25), नरपत (26), तान सिंह, हीराराम (20), अचलाराम (32), निवास खान (28), झूमरलाल (60), भंवरी देवी (50), कमला (55), जसाराम (32), उम्मेद सिंह (42), सूरज कंवर (40), नेनू (4), कंचन कंवर (45), प्रियंका (25), जसकी (22), जोगाराम (65), सुनिता (40) समेत 24 घायल हैं।

सीएम गहलोत घायलों से मिलने अस्पताल पहुंचे
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जोधपुर-मथानिया बाईपास सड़क दुर्घटना में अब तक 4 लोगों की मौत पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने कहा कि विपदा की इस घड़ी में राज्य सरकार शोकाकुल परिजनों के साथ है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक में डूबे मृतकों के परिजनों को यह आघात सहन करने की शक्ति देने की प्रदान प्रार्थना की। 



मुख्यमंत्री अशोक गहलोत  शुक्रवार शाम हादसे की खबर मिलने पर जोधपुर दौरे में अपना शेड्यूल बदलकर एयरपोर्ट से सीधा मथुरादास माथुर अस्पताल में जोधपुर-मथानिया सड़क दुर्घटना में घायल हुए लोगों से मिलने पहुंचे। यहां उन्होंने घायलों और उनके परिजनों से मुलाकात कर कुशलक्षेम पूछी। गहलोत ने डॉक्टर्स से बात कर घायलों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और घायलों के पूरे इलाज के लिए निर्देश दिए। पीसीसी चीफ और पूर्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद सिंह डोटासरा, जिला कलक्टर हिमांशु गुप्ता समेत कई जनप्रतिनिधिगण और अधिकारी घायलों से मिलने एमडीएम अस्पताल पहुंचे। पहले उनका एयरपोर्ट से सीधे पश्चिमी राजस्थान उद्योग हस्तशिल्प उत्सव में जाने का कार्यक्रम था। 

मृतक आश्रितों को 2-2 लाख देने की घोषणा
गहलोत ने घायलों से मिलने के बाद कहा कि उन्हें सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसमें मुख्यमंत्री सहायता कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपए और घायलों को 1-1 लाख रुपए दिए जाएंगे। 

अधिकारियों को सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के निर्देश
गहलोत ने एक्सीडेंट को दिल दहलाने वाला बताते हुए घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन को सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम के लिए निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सड़क दुर्घटनाएं होना दुर्भाग्यजनक और चिन्ता का सब्जेक्ट है। उन्होंने प्रदेश को लोगों को तेज स्पीड में वाहन नहीं चलाने और यातायात नियमों की पालना करने का भी आह्वान किया।


पूर्व सीएम ने जताया दुख
हादसे पर पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा भीषण हादसे में चार लोगों की अकाल मृत्यु का समाचार सुन हृदय व्यथित है। कई लोगों के घायल होने की भी सूचना है। मैं ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा को शांति, घायलों को स्वास्थ्य लाभ तथा परिजनों को संबल प्रदान करने की कामना करती हूं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed