फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   4200 kg onion theft in jaipur

जयपुर: चोरों ने उड़ा दी लाखों रुपए की प्याज

Tue, 01 Sep 2015 09:14 AM IST
Updated Tue, 01 Sep 2015 09:14 AM IST
विज्ञापन
4200 kg onion theft in jaipur

बेतहाशा बढ़ रहे दामों के बीच जयपुर में प्याज चोरी की घटना सामने आई है। जयपुर की मुहाना मंडी से चोर 4200 किलो प्याज चुरा ले गए। जयपुर में वर्तमान में प्याज की खुदरा कीमत 80 रुपए प्रति किलो चल रही है।

विज्ञापन

पुलिस के अनुसार चोरों की संख्या दो या दो से अधिक हो सकती है। जानकारी के अनुसार रविवार देर रात मुहाना मंडी में एक दुकान का ताला तोड़कर चोर 2.96 लाख रुपए की कीमत के 70 बोरी प्याज चुरा ले गए।

विज्ञापन

दुकान मालिक किशन अग्रवाल को रविवार को इस चीरी का पता चला। किशन को दुकान का ताला टूटा मिला और जब उसने भीतर जांच की, तो 70 बोरी कम पाई गईं। इन बारियों में 60-60 किलो प्याज भरा हुआ था। पुलिस जांच में पाया गया कि दुकान के बाहर वाहन के टायरों के निशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले भी हो चुकी चोरी

4200 kg onion theft in jaipur

प्याज चोरी की ऐसी ही एक घटना मुंबई के उपनगरीय इलाके में देखने को मिली थी। यहां एक दुकान से 50 हजार रुपये कीमत के 700 किलोग्राम प्याज की चोरी कर ली गई।


घटना की जानकारी मिलने के बाद दुकानदार बेहद दुखी थे। पुलिस ने बताया कि 55 वर्षीय अनंत नाइक की वडाला के प्रतीक्षा नगर इलाके में स्थित दुकान से शुक्रवार रात और शनिवार की सुबह के बीच 14 बोरी प्याज चोरी हो गया था।


डिप्टी पुलिस कमिश्नर धनंजय कुलकर्णी बताया था कि करीब 700 किलोग्राम प्याज चोरी हुआ था। पुलिस के अनुसार नाइक शुक्रवार रात करीब साढ़े नौ बजे प्याज का भंडार ढंक कर घर चले गए थे। हालांकि जब शनिवार सुबह वह वापस आए तो देखा तो प्याज की 14 बोरियां गायब हो गई थीं।


पुलिस ने कहा कि चोरी हुए प्याज की अनुमानित कीमत 50,000 रुपये हैं। कुलकर्णी ने बताया कि वडाला टीटी थाने में इस बाबत चोरी का तहत मामला दर्ज किया गया।


एशिया के सबसे बड़े प्याज बाजार महाराष्ट्र के लासलगांव में शनिवार को प्याज का थोक भाव 57 रुपये प्रति किलोग्राम पहुंच गया था। इससे देश के अन्य हिस्सों में प्याज की कीमत और बढ़ने के आसार हैं। प्याज की खुदरा कीमत इस वक्त 80 रुपये किलो तक पहुंच चुकी है।

प्याज के पेस्ट और पाउडर के इस्तेमाल करने को कहा

4200 kg onion theft in jaipur

एक ओर देश में प्याज की कीमतें आंखों में आंसू ला रही हैं, इसे कम करने के उपाय सुझाने के बजाय केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने इसके इस्तेमाल करने के तरीके पर सुझाव दिया था।


हरसिमरत कौर बादल ने प्याज के पेस्ट और पाउडर के इस्तेमाल करने को कहा था। केंद्रीय मंत्री हरसिमरत का कहना था कि जब प्याज की कीमतें कम होती है तब इसे पाउडर और पेस्ट के रूप में प्रसंस्कृत करके बरसात के दिनों के लिए सुरक्षित रखा जा सकता है।


केंद्रीय मंत्री का मानना था कि प्याज की कीमतें चक्रीय तरीके का अनुकरण करती हैं और इनकी कीमतें मानसून के दौरान बढ़ती हैं। इसलिए प्याज का प्रसंस्करण करके उपभोक्ताओं को ऊंची कीमतों के प्रभाव से बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्रसंस्करण प्याज व अन्य सब्जियों की कीमतों के प्रभाव को कम कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed