फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   405 cartoons of illegal liquor seized from tanker in Sanchore of Jalore

Jalore: झाड़ियों के पीछे छुपाए टैंकर से अवैध शराब के 405 कार्टून जब्त, 34 लाख रूपये का है बरामद माल

Thu, 17 Mar 2022 12:09 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Thu, 17 Mar 2022 12:09 PM IST
सार

जालोर पुलिस ने हरियाणा निर्मित अवैध शराब की 405 कार्टून जब्त की है। पुलिस ने आबकारी अधिनियम के तहत टैंकर को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन
405 cartoons of illegal liquor seized from tanker in Sanchore of Jalore
जालोर में अवैध शराब जब्त - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

जालोर की सांचौर पुलिस ने एक भारत पेट्रोलियम गैस के टैंकर से हरियाणा निर्मित अवैध शराब के 405 कार्टून जब्त किए हैं। टैंकर को बबूल की झाड़ियों में छुपाकर खड़ा किया गया था। बरामद की गई शराब की कीमत 34 लाख रूपये बताई जा रही है। 

विज्ञापन


सांचौर पुलिस ने बुधवार को माखुपुरा गांव के पास बबूल की झाड़ियों के पीछे छुपा कर खड़े किए गए महाराष्ट्र नंबर के भारत पेट्रोलियम गैस के टैंकर को जब्त किया है। जालोर एसपी हर्षवर्धन अग्रवाला ने बताया कि भारत पेट्रोलियम के गैस टैंकर को छुपा कर खड़ा किए जाने की सूचना मिली। मुखबिर से मिली सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दशरथ सिंह और सीओ रूप सिंह के सुपरविजन और थानाधिकारी सांचौर प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एसआई सत्यदेव सिंह और अन्य पुलिसकर्मियों की टीम गठित कर रवाना की गई।

विज्ञापन

तलाशी में मिले शराब के कार्टून

टैंकर की तलाशी में हरियाणा निर्मित मैकडॉल नंबर वन व्हिस्की के 340, रॉयल चैलेंज क्लासिक प्रीमियम व्हिस्की के 30 कार्टून और ऑल सेशन गोल्डन कलेक्शन व्हिस्की के 35 कार्टून कुल 405 कार्टून भरे हुए मिले।

विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी अग्रवाल ने बताया कि तलाशी में मिली अवैध शराब और टैंकर को जब्त कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। अवैध शराब के परिवहन में शामिल तस्करों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed