{"_id":"57df5ac64f1c1b6515a82317","slug":"366-children-in-rajasthan-divorcees-says-census","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थान में 10 से 14 साल की उम्र के 366 बच्चे हैं तलाकशुदा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थान में 10 से 14 साल की उम्र के 366 बच्चे हैं तलाकशुदा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Mon, 19 Sep 2016 09:15 AM IST
विज्ञापन
child marriage (सांकेतिक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान में 10 से 14 साल के करीब 366 बच्चे तलाकशुदा हैं। वैवाहिक स्थिति पर जारी एक जनगणना रिपोर्ट में ऐसा दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि 10-14 आयु वर्ग में करीब 3,506 'तलाकशुदा' हैं और करीब 2,855 'अलग रह रहे' हैं। घर-घर जाकर किए जाने वाले इस सर्वे में दंपतियों के बीच अलगाव की समस्या व समाधान पर जानकारी ली गई थी।
इस सर्वे में सामने आया कि 10 साल से लेकर 14 साल की उम्रसीमा में 2.5 लाख विवाहित लोग हैं व 15-19 साल के बीच इनकी संख्या 13.62 लाख है। यह रिपोर्ट बताती है कि मिश्रित उम्रसीमा के विवाहित लोगों की कुल संख्या 3.29 करोड़ है, जिसमें से 4.95 प्रतिशत लोग नाबालिग हैं।
विज्ञापन
इस सर्वे में सामने आया कि 10 साल से लेकर 14 साल की उम्रसीमा में 2.5 लाख विवाहित लोग हैं व 15-19 साल के बीच इनकी संख्या 13.62 लाख है। यह रिपोर्ट बताती है कि मिश्रित उम्रसीमा के विवाहित लोगों की कुल संख्या 3.29 करोड़ है, जिसमें से 4.95 प्रतिशत लोग नाबालिग हैं।
विज्ञापन
अक्षय तृतीया पर होते हैं बाल विवाह
बाल विवाह
राजस्थान विश्वविद्यालय के समाजशास्त्र विभाग के पूर्व प्रमुख राजीव गुप्ता ने ज्यादातर मामलों के तलाक या अलह रहने के पीछे बड़ी वजह दहेज, बेटे-बेटी में फर्क, अवैध संबंध जैसे कारण जिम्मेदार हैं। बताया गया कि राजस्थान में अखा तीज़ (कई जगह अक्षय तृतीया) के दिन बड़ी संख्या में में बाल विवाह होते हैं। सरकार इस तरह की प्रथाओं को बंद कराने के लिए अलग-अलग किस्म की कोशिशें करती रही हैं।